फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   forest team caught leopard After six months 

छह महीने तलाश के बाद पकड़ में आया छह लोगों को निवाला बना चुका गुलदार

Thu, 04 May 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 04 May 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
forest team caught leopard After six months 

छह लोगों को अपना निवाला बना चुका नरभक्षी गुलदार बुधवार देर रात पकड़ा गया। राजाजी नेशनल पार्क टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में उसे बेहोश करके पिंजरे में बंद कर दिया गया।

विज्ञापन


इस बाघ ने मंगलवार को मोतीचूर क्रासिंग पर एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाया था। राजाजी नेशनल पार्क प्रबंधन नरभक्षी को छह महीने से ढूंढ रहा था। बुधवार देर रात दो प्रशिक्षित हथिनियों पर राजाजी पार्क प्रबंधन की टीम बाघ को ढूंढने निदेशक सनातन की अगुवाई में निकली।
विज्ञापन


मोतीचूर रेंज में यह गुलदार मिल गया। हाथियों की आहट पाकर यह दुबक गया। वनकर्मियों ने उसे पहचान कर तुरंत ट्रैंक्वलाइज किया और पिंजरे में बंद कर दिया गया। जब गुलदार की जांच की गई तो उसके दांत घिसे हुए पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से बना नरभक्षी

forest team caught leopard After six months 

माना जा रहा है कि दांत कमजोर होने की वजह से वह वन्य जीवों का शिकार नहीं कर पा रहा था और नरभक्षी हो गया। गुलदार की उम्र 12-13 साल है।

यह नरभक्षी गुलदार सात महीने में छह लोगों को अपना शिकार बना चुका है। बीते साल हरिद्वार रोड स्थित नेपाली पार्क क्षेत्र में इसी गुलदार ने एक ड्राइवर को अपना शिकार बनाया था।

मंगलवार को मोतीचूर क्रासिंग पर बैठे एक व्यक्ति को भी शिकार बना लिया। व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पार्क निदेशक सनातन ने बताया कि नरभक्षी गुलदार की तलाश छह महीने से की जा रही थी। आज वह वनकर्मियों के हत्थे चढ़ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed