फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Forest ranger and guard suspended in elephant hunting case

हाथी के दांत निकलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, इन पर भी गिरी गाज

Tue, 21 Nov 2017 01:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 21 Nov 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
 Forest ranger and guard suspended in elephant hunting case
- फोटो : file photo

देहरादून में हाथी के शिकार करने का मामला सामने आया। हाथी के दांत बिजली के करंट से निकाले गए है। मामले में वन दरोगा और वन रक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज में हाथी के शिकार मामले में वन कर्मियों पर गाज गिर गई है। वन मुख्यालय ने प्रथम दृष्टया लापरवाही बरतने पर एक वन दरोगा और वन रक्षक  को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा पूरे मामले की विस्तृत जांच कराने का फैसला किया गया है। आगे कई और वन कर्मियों पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


27 अक्तूबर को तराई पश्चिम वन प्रभाग की टीम ने एक गुजर को पकड़ा था, उसके पास से हाथी के दांत बरामद हुए थे। जांच की गई तो पता चला कि गुजर और उसके साथी ने बिजली के करंट से हाथी का गिरफ्तारी से दो महीने पहले शिकार कर दांत निकाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शिकारियों ने हाथी को मारने, दांत निकालने के बाद दफना तक दिया, लेकिन सुरक्षा में लगे वन कर्मियों को भनक तक नहीं लग सकी। इसके बाद डीएफओ ने मामले में लापरवाही बरतने पर वन दरोगा (सेक्सन इंचार्ज) हरी राम और वन रक्षक (बीट इंचार्ज) राजेंद्र सिंह रावत को निलंबित करने की संस्तुति की थी। रिपोर्ट के आधार पर वन मुख्यालय ने दोनों को निलंबित कर दिया है।

घटना के बाद सुरक्षा को और कड़ा किया गया है। लंबी दूरी की गश्त शुरू की गई है। इसके अलावा उच्चाधिकारियों का भी गश्त में जाना सुनिश्चित कराया गया है। लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. पराग मधुकर धकाते, पश्चिमी वृत्त वन संरक्षक

प्रथम दृष्टया कार्य में लापरवाही बरतने की बात सामने आई है। इस संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी की रिपोर्ट और संस्तुति मिली थी। इसका परीक्षण कराने के बाद दोनों वन कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच कराने का भी फैसला किया गया है। अगर जांच किसी अन्य कर्मी लापरवाही समेत अन्य बात सामने आती हैं, तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
मोनिष मल्लिक, प्रमुख वन संरक्षक (एचआरडी)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed