फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Forest guard Recruitment on 1218 post Stop Again in uttarakhand

उत्तराखंड: नौकरी की राह देख रहे डेढ़ लाख युवाओं को झटका, वन रक्षकों की भर्ती फिर अटकी

Tue, 15 Oct 2019 08:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 15 Oct 2019 08:25 AM IST
सार

  • वन विभाग ने नियमावली में संशोधन किया, मगर कार्मिक विभाग ने नहीं बदली नियमावली
  • दुविधा में फंसा आयोग शासन से मांगेगा सुझाव कि किस नियमावली से पूरी करें भर्ती प्रक्रिया
     

विज्ञापन
Forest guard Recruitment on 1218 post Stop Again in uttarakhand
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड वन रक्षक के 1218 रिक्त पदों की भर्ती में फिर पेच फंस गया है। जिससे आवेदन करने वाले डेढ़ लाख अभ्यर्थियों को और इंतजार करना पड़ेगा। वन विभाग की ओर से भर्ती नियमावली में संशोधन करने के बाद अब कार्मिक विभाग की कॉमन भर्ती नियमावली 2008 आड़े आ रही है।

विज्ञापन


अधीनस्थ सेवा चयन आयोग कार्मिक विभाग की नियमावली के अनुसार सीधी भर्ती करता है। वन और कार्मिक विभाग की नियमावली अलग-अलग होने से दुविधा में फंसा आयोग अब शासन से अनुमति लेगा।
विज्ञापन


हाल ही में वन विभाग ने वन रक्षकों की भर्ती के लिए नियमावली में संशोधन किया था। इसमें शारीरिक परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा कराने और शारीरिक टेस्ट के लिए सिर्फ 25 किलोमीटर की दौड़ का प्रावधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन कार्मिक विभाग ने 2008 में सीधी भर्ती के लिए कॉमन नियमावली जारी कर रखी है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भी कार्मिक विभाग की नियमावली के अनुसार समूह ‘ग’ के पदों की भर्ती करता है।

वन और कार्मिक विभाग की नियमावली को लेकर चयन आयोग दुविधा में पड़ गया है। किस नियमावली के आधार पर वन रक्षकों की भर्ती की जाए, अब इसके लिए आयोग शासन से अनुमति लेगा। इसके बाद ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो पाएगी।

वर्ष 2017 से लटकी है भर्ती प्रक्रिया

वन विभाग के प्रस्ताव पर चयन आयोग ने तीन अगस्त 2017 को वन रक्षक पदों की विज्ञप्ति जारी की थी, लेकिन आवेदन शुरू होते ही सरकार ने आयु सीमा को लेकर भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद वन विभाग ने अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष से बढ़ा कर 28 वर्ष की। फिर जून 2019 में आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई।

इन पदों के लिए डेढ़ लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। शारीरिक टेस्ट कराने के लिए आयोग ने अभ्यर्थियों का रिकार्ड वन विभाग को भेजा था, पर विभाग शारीरिक टेस्ट नहीं कर पाया था।

वन रक्षकों की भर्ती के लिए वन विभाग ने नियमावली में संशोधन तो कर लिया है, लेकिन कार्मिक विभाग की नियमावली में शारीरिक टेस्ट से पहले लिखित परीक्षा कराने का प्रावधान नहीं है। विभागीय नियमावली के आधार पर भर्ती की जाए या नहीं, इसके लिए शासन से राय ली जाएगी।
-संतोष बडोनी, सचिव, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed