फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Forest guard Recruitment Important information 

फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती के लिए आवेदन किया है तो ध्यान दीजिए, ऐसा न करने पर नहीं मिलेगी एंट्री

Fri, 05 Oct 2018 08:25 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 05 Oct 2018 08:25 AM IST
विज्ञापन
Forest guard Recruitment Important information 
Job

फॉरेस्ट गार्ड (वन रक्षक) के 1218 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वन विभाग ने शारीरिक टेस्ट का शेड्यूल तैयार किया है। इसके लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभाग को जिले वार आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का ब्योरा भेज दिया है।

विज्ञापन


शारीरिक टेस्ट कराने के लिए स्थान का चयन व अन्य व्यवस्थाएं वन विभाग कराएगा। जबकि भर्ती प्रक्रिया की निगरानी आयोग करेगा। चयन आयोग ने वन रक्षकों के रिक्त पदों की सीधी भर्ती के लिए सितंबर माह में आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी।
विज्ञापन


23 सितंबर तक उक्त पदों के लिए प्रदेश भर से डेढ़ लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। चयन आयोग के लिए यह पहली भर्ती है। जिसमें 1200 से अधिक पदों के लिए शारीरिक टेस्ट के साथ लिखित परीक्षा आयोजित की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयन आयोग ने शारीरिक परीक्षा कराने के लिए प्रस्ताव वन विभाग को भेजा है। विभाग की ओर से शेड्यूल तैयार करने पर ही अभ्यर्थियों का शारीरिक टेस्ट लिया जाएगा। आयोग का प्रयास है कि नवंबर माह तक शारीरिक परीक्षा आयोजित कराई जाए। 

शारीरिक परीक्षा के लिए ये मानक करने होंगे पूरे वरना नहीं मिलेगी एंट्री

वन रक्षक भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा आसान नहीं होगी। पुरूष वर्ग के लिए पीठ पर 10 किलोग्राम भार लेकर 25 किलोमीटर की दौड़ चार घंटे में पूरी करनी होगी। जबकि महिला वर्ग में पांच किलोग्राम का भार के साथ 14 किलोमीटर की दौड़ रखी गई है। इसके अलावा शॉट पुट, 13 फीट की लंबी व ऊंची कूद को भी पास करना होगा।

रिक्त पदों में महिलाओं के लिए 365 पद, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के लिए 121 पद, भूतपूर्व सैनिकों के लिए 62 पद आरक्षित हैं। शेष पदों पर पुरूष अभ्यर्थियों की भर्ती होगी।


वन रक्षकों की शारीरिक परीक्षा कराने के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। वन विभाग की ओर से शेड्यूल तय करने के बाद ही अभ्यर्थियों का शारीरिक टेस्ट लिया जाएगा। शारीरिक परीक्षा के लिए आयोग की ओर से मॉनीटरिंग कमेटी गठित की जाएगी। इस कमेटी की देखरेख में शारीरिक टेस्ट होगा।
- संतोष बडोनी, सचिव, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed