फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Forest Guard recruitment case: LLB student accused of cheating, arrested

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती मामला : नकल कराने का आरोपी एलएलबी का छात्र धरा

Sat, 29 Feb 2020 08:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 29 Feb 2020 08:06 PM IST
सार

  • जेल भेजा गया, एसएसपी ने किया इस तीसरे आरोपी का खुलासा 
  • धनौरी का रहने वाला है छात्र, मोबाइल भी जब्त किया गया

विज्ञापन
Forest Guard recruitment case: LLB student accused of cheating, arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के दौरान नकल कराने वाले एक और आरोपी को पुलिस ने धरा है। आरोपी रुड़की निवासी एलएलबी का छात्र है। उसने पौड़ी में परीक्षा के दौरान नकल कराई थी। इससे पहले पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एसएसपी हरिद्वार डी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने सिविल लाइंस कोतवाली में शनिवार को मामले का खुलासा किया। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 16 फरवरी को प्रदेश भर में फॉरेस्ट गार्ड भर्ती आयोजित की गई थी। परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी ने ब्लूटूथ से नकल कराने का आरोप लगाते हुए मंगलौर कोतवाली में दो कोचिंग संचालकों समेत आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

 

इस मामले में पुलिस कोचिंग संचालक मुकेश सैनी को तीन दिन पहले गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी। जबकि दूसरे आरोपी कुलदीप राठी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। एसएसपी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने शुक्रवार की रात तीसरे आरोपी टोडा कल्याणपुर निवासी शाहनवाज पुत्र मुन्नू उर्फ शमशाद को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक मोबाइल भी जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी शाहनवाज धनौरी के कॉलेज से एलएलबी कर रहा है। 

पुलिस टीम में ये रहे शामिल 

सीओ लक्सर अविनाश वर्मा, एसएसआई कोतवाली लकसर अभिनव शर्मा, चौकी प्रभारी बाजार लक्सर मनोज नौटियाल, कांस्टेबल नसीबुद्दीन, बलबीर सिंह, हरिओम, संजय, उत्तम, मनोज मलिक आदि।

सीआईयू टीम में ये रहे शामिल 

प्रभारी एसआई रविंद्र कुमार, देवेंद्र भारती, अशोक कुमार, रविंद्र खत्री, महिपाल आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed