फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Forest fire in 78 places in Uttarakhand, more than 106 hectares of forest area affected

उत्तराखंड में 78 जगह धधके जंगल: वनागिन्न को लेकर जारी रिपोर्ट ने किया हैरान, वन्य जीवों की हानि का एक भी मामला नहीं दर्शाया

Mon, 02 May 2022 10:55 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 02 May 2022 10:55 AM IST
सार

अब तक हुई जंगलों की आग की घटनाओं में पिथौरागढ़ जिले में एक महिला की मौत हुई है जबकि वन विभाग के नियमित एवं दैनिक छह कर्मचारी घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Forest fire in 78 places in Uttarakhand, more than 106 hectares of forest area affected
उत्तराखंड के जंगलों में आग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश में जंगल की आग की रोकथाम के लिए अधिकारियों की मैराथन बैठकों के बावजूद जंगल की आग थम नहीं रही है। शनिवार को 78 जगह जंगल धधके जिससे 106 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। गढ़वाल में 61 और कुमाऊं में आग की 13 घटनाएं हुई जबकि चार घटनाएं वन्य जीव क्षेत्र की हैं। 

विज्ञापन


मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में अब तक आग की 1791 घटनाएं हुई हैं जिससे 2891 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। अब तक हुई आग की घटनाओं में पिथौरागढ़ जिले में एक महिला की मौत हुई है जबकि वन विभाग के नियमित एवं दैनिक छह कर्मचारी घायल हुए हैं।
विज्ञापन


जंगल की आग से वन्य जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में वन्य जीवों की हानि का एक भी मामला नहीं दर्शाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल अब तक जंगल की आग से 74 लाख से अधिक की आर्थिक क्षति हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में अप्रैल महीने में खूब धधके जंगल 

मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा के मुताबिक पिछले साल वनाग्नि दुर्घटना से 3927 हेक्टेयर जंगल को नुकसान हुआ जबकि तीन लोग घायल हुए थे। प्रदेश में अप्रैल महीने में आग की 1600 से अधिक घटनाएं हुई। इससे गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों के वन क्षेत्रों में वन संपदा को भारी नुकसान हुआ है। एक अप्रैल को जंगल में आग की 154 घटनाएं थी। जबकि 30 अप्रैल तक इनकी संख्या बढ़कर 1791 हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed