फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Forest department will prepare eco club in 100 schools

100 स्कूलों में इको क्लब तैयार करेगा वन विभाग

Tue, 07 Sep 2021 01:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Forest department will prepare eco club in 100 schools
राजधानी के अलावा देहात क्षेत्रों के चुनिंदा 100 स्कूलों में इको क्लब तैयार किए जाएंगे। राजधानी की आबोहवा को और अधिक सुरक्षित बनाया जा सके, इसके लिए विभिन्न इलाकों में इको पार्क के साथ ही नगरवन तैयार किए जाएंगे। साथ ही रिस्पना, बिंदाल जैसी नदियों और जलाशयों का भी जीर्णोद्वार किया जाएगा। यह सभी कार्य देहरादून कैपिटल सिटी रीजन प्रोजेक्ट के तहत कराए जाएंगे। इसका विस्तृत मसौदा विभाग की ओर से तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी की मौजूदगी में देहरादून वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान और मसूरी वन प्रभाग की प्रभागीय वनाधिकारी कहकशां नसीम ने प्रेजेंटेशन के जरिए परियोजना की जानकारी दी। प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी ने बताया कि वन विभाग की ओर से तीन वर्षीय देहरादून कैपिटल सिटी रीजन प्रोजेक्ट का मसौदा तैयार किया गया है। महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत राजधानी के उन इलाकों में सघन पौधरोपण कराया जाएगा, जहां पेड़ों की संख्या कम है। साथ ही विभिन्न इलाकों में नर्सरियां भी स्थापित की जाएंगी। ताकि, विभाग के साथ ही आमजन को अधिक से अधिक पौधे मुहैया कराए जा सकें।
विज्ञापन

परियोजना के तहत राजधानी के विभिन्न इलाकों में साइकिल ट्रैक और बर्ड वॉचिंग सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। किन योजनाओं को कहां धरातल पर उतारा जाएगा इसके लिए विस्तृत नक्शा भी तैयार कर लिया गया है। प्रस्तावित महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूएफ, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, नगर निगम समेत कई अन्य विभागों की मदद ली जाएगी। बैठक में एपीसीसीएफ समीर सिन्हा, मुख्य वन संरक्षक सुशांत पटनायक, वन संरक्षक (शिवालिकवृत्त) अखिलेश तिवारी, वन संरक्षक (यमुनावृत्त) अमित वर्मा समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed