फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   forest department careless about tiger death

कैसे मरे बाघ? नहीं जानना चाहता विभाग

Mon, 11 Nov 2013 10:42 AM IST
प्रेम प्रताप सिंह/ अमर उजाला, देहरादून
प्रेम प्रताप सिंह/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 11 Nov 2013 10:42 AM IST
विज्ञापन
forest department careless about  tiger death

उत्तराखंड में वन्यजीवों, खासकर बाघ, गुलदार और हाथी के शिकार की हर साल बड़ी संख्या में मौत होती है।

विज्ञापन


पढ़ें, केदारनाथ: आपदा के विशेष पैकेज में लगा कट

जहर देकर मारने की आशंका ज्यादातर मामलों में अवैध शिकार या जहर देकर मारने की आशंका रहती है, लेकिन वन विभाग मामले की तह तक जाने की कभी कोशिश नहीं करता।

हर बार किसी वन्यजीव की मौत पर खानापूर्ति के लिए विसरा जांच के लिए सीवीआरआई (सेंट्रल वेटरिनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट) और भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) भेज दिया जाता है, लेकिन इसकी रिपोर्ट कभी मंगाई ही नहीं जाती। विभाग के इस लापरवाह रवैये से न तो वन्यजीवों के शिकार पर अंकुश लग पाता है, न शिकारियों पर।
विज्ञापन


बाघ का शव बरामद किया गया
एक जून 2013 को कार्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आम पोखड़ा में बाघ का शव बरामद किया गया। विसरा का सैंपल सीवीआरआई और भारतीय वन्यजीव संस्थान भेजा गया, लेकिन रिपोर्ट नहीं आई। ऐसा क्यों हुआ, इसका जवाब अधिकारियों के पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, मोदी की रैली बनी जीवन-मरण का प्रश्न!

29 मई को तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आम पोखड़ा में ही पांच दिन पुराना बाघ का शव बरामद किया गया। आशंका जताई गई थी कि जहर देकर बाघ का शिकार किया गया। विसरा जांच के लिए केंद्रीय एजेंसियों को भेजा गया, लेकिन अब तक जांच रिपोर्ट नहीं आई।


27 मई को ढेला रेंज में बाघिन का सड़ा हुआ शव मिला। जलस्रोत के पास इसकी मौत हुई थी। आशंका थी कि इसे भी जहर देकर मारा गया। विसरा जांच के लिए सीवीआरआई और भारतीय वन्यजीव संस्थान को भेजा गया, लेकिन रिपोर्ट का कोई पता नहीं है।

आरटीआई से खुली थी रिपोर्ट
कार्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज में मई 2012 में एक बाघिन का मांस बरामद हुआ था। शुरुआत से ही वन विभाग मामले को दबाने की कोशिश में जुटा रहा। बरामद मांस को किसी अन्य जीव का बताने की भी पूरी कोशिश की गई।

हालांकि, खुलासे के बाद मांस का नमूना जांच के लिए डब्ल्यूआईआई भेजा गया लेकिन महीनों बाद तक भी विभाग ने रिपोर्ट मंगाना जरूरी नहीं समझा। आखिर पीपुल फॉर एनिमल्स (पीएफए) ने सूचना का अधिकार के तहत जानकारी मांगी तो रिपोर्ट बाहर आ गई। इसके बाद खुलासा हुआ कि मारी गई वन्यजीव बाघिन ही थी।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें---

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed