फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Forest Corporation Cracks Down on Illegal Bird Trade; Four Arrested

Dehradun News: अवैध पक्षी व्यापार पर वन निगम का शिकंजा, चार गिरफ्तार

Sun, 26 Apr 2026 02:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Forest Corporation Cracks Down on Illegal Bird Trade; Four Arrested
वन निगम की टीम ने अवैध पक्षी व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मालसी रेंज के कांवली क्षेत्र में छापा मारा। इस अभियान में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया और बड़ी संख्या में संरक्षित तोते बरामद किए गए।
विज्ञापन


प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून के निर्देश पर उप प्रभागीय वनाधिकारी अभिषेक भंडारी के नेतृत्व में टीम ने आवासीय परिसरों और पेट शॉप्स में तलाशी ली। इस दौरान रोज-रिंग्ड पैराकीट, अलेक्जेंड्राइन पैराकीट और प्लम-हेडेड पैराकीट जैसे शेड्यूल-1 प्रजाति के तोते बरामद हुए। जिन्हें कैद से मुक्त कर सुरक्षित संरक्षण में लिया गया। कार्रवाई के दौरान दो पुरुषों और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों पर संरक्षित पक्षियों के कब्जे और अवैध व्यापार में शामिल होने का आरोप है। टीम ने सभी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के समक्ष पेश किया। प्रभागीय वनाधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत शेड्यूल-1 प्रजातियों का शिकार, पकड़ना, रखना या व्यापार करना गंभीर दंडनीय अपराध है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ अधिनियम की धारा 9, 39, 49 एवं 51 के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




---

वन विभाग की अपील और निगरानी



वन विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के वन्यजीव या पक्षियों को पालतू रूप में न रखें। विभाग को ऐसी अवैध गतिविधियों की सूचना देने का आग्रह किया है। विभाग की ओर से अवैध व्यापार पर लगातार निगरानी और अभियान चलाए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य वन्यजीवों का संरक्षण सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed