फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Foreigners learn hatha Yoga and havan vidhi in uttarakhand

देवभूमि में अब विदेशी सीख रहे हठ योग और हवन विद्या का ज्ञान, नौ घंटे कर रहे प्राणायाम

Mon, 24 Sep 2018 06:18 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Mon, 24 Sep 2018 06:18 PM IST
विज्ञापन
Foreigners learn hatha Yoga and havan vidhi in uttarakhand
Foreigners learn hatha Yoga

देवभूमि उत्तराखंड में अब हवन और हठ योग की विद्या विदेशी भी सीख रहे हैं। शिवानंद योग विद्या पीठ आश्रम की ओर से इन दिनों योग साधना शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें विदेशी साधकों को हठ योग व हवन विद्या का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विज्ञापन


शिवानंद योग विद्या पीठ में 12 से 27 सितंबर तक आयोजित योग साधना शिविर में स्वामी गोविंदानंद के नेतृत्व में अमेरिका, बेलारूस व तुर्की के 15 विदेशी साधकों को हठ योग व हवन विद्या का ज्ञान दिया जा रहा है।

विज्ञापन

दक्षिण भारतीय पद्धति में सीख रहे पूजन

अमेरिका निवासी योगाचार्य रॉबर्ट मोसेस इन साधकों को दिन के आठ से नौ घंटे तक प्राणायाम व हठ योग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। केरल से आए ऋषि चैतन्य साधकों को दक्षिण भारतीय पद्धति में हवन व पूजा करने का ज्ञान दे रहे हैं।

इसके तहत गणेश हवन, महामृत्युंजय हवन व सुदर्शन हवन के साथ ही देवी व गुरु पूजा का अभ्यास कराया जा रहा है। योगाचार्य पीयूष बलूनी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य योग व भारतीय पूजा पद्धति को पूरी दुनिया में प्रचारित करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed