फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Foreigner climbers buried under snow army team not seen dead body 

नंदी देवी चोटी में बर्फ में दबे पर्वतारोहियों को निकालने में मौसम बन रहा बाधा, पैदल जाएगी टीम

Mon, 10 Jun 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Jun 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
Foreigner climbers buried under snow army team not seen dead body 
नंदा देवी चोटी पर बर्फ में दबे शव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

नंदा देवी क्षेत्र के पर्वतारोहियों के शवों को निकालने के लिए सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की ओर से योजना तैयार कर ली गई है। मौसम अनुकूल होने पर मंगलवार की सुबह तक टीम के सदस्य पिंडारी ग्लेशियर की ओर से पैदल नंदा चोटी के लिए रवाना हो सकते हैं।

विज्ञापन


13 मई को मुनस्यारी से नंदादेवी ईस्ट के लिए रवाना हुए 13 सदस्यीय दल में से ब्रिटेन निवासी मार्टिन मोरिन, जोन चार्लिस मैकलर्न, रिचर्ड प्याने, रूपर्ट वेवैल, अमेरिका के एंथोनी सुडेकम, रोनाल्ड बीमेल, आस्ट्रेलिया की महिला पर्वतारोही रूथ मैकन्स और इंडियन माउंटेनियरिंग फेडरेशन के जनसंपर्क अधिकारी चेतन पांडेय पर्वतारोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता हो गए थे।
विज्ञापन


सर्च अभियान के दौरान बर्फ में पांच शव दिखाई दिए थे। जिस स्थान पर शव पड़े थे वहां खतरनाक दर्रे होने से सेना के हेलीकाप्टर से इन्हें निकालने का प्रयास सफल नहीं हो सका था। रविवार को भी वायुसेना के हेलीकाप्टरों से सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों ने नंदा देवी ईस्ट की चोटी और उसके आसपास रेकी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीबीपी डीआईजी एपीएस निंबाडिया ने बताया कि आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के दक्ष पर्वतारोहियों की टीम ने जिस स्थल पर शव देखे हैं वहां पहुंचने की येजना तैयार कर ली है। मौसम अनुकूल होने पर पिंडारी की ओर से नंदा देवी के लिए मंगलवार तक पर्वतारोहियों की टीम रवाना हो जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed