फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Foreign student arrested for trying to rape a foreign student

Dehradun News: विदेशी छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला विदेशी छात्र गिरफ्तार

Thu, 21 Nov 2024 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Foreign student arrested for trying to rape a foreign student
दून में एक विदेशी छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी विदेशी छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने विदेशी छात्रा को एक पार्टी के सहारे कमरे पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी। वहीं, पुलिस ने विदेशी युवक को बिना सूचना दिए फ्लैट में रखने वाले मकान मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता और आरोपी छात्र दोनों दून के एक निजी विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे है।
विज्ञापन




एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एक छात्रा ने विदेशी छात्रा पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया था। इस मामले में दिल्ली में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहां से 15 नवंबर को क्लेमेंटटाउन थाने को जीरो एफआईआर मिली। दून में एफआईआर पहुंची तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की। इस दौरान पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कराए। एसएसपी ने बताया कि पीड़िता मोहब्बेवाला में अपने दोस्त के किराए के फ्लैट में एक पार्टी में गई थी। जांच में पता चला है कि 29 अक्तूबर को आरोपी विदेशी छात्र ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। जांच के दौरान पता चला कि पीड़िता ने चंडीगढ़ में होने वाले धार्मिक आयोजन में जाने के लिए घटना से पहले ही 15 दिन के अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। घटना के बाद पीड़िता आयोजन में शामिल होने चंडीगढ़ भी गई थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी विदेशी छात्र मूसा उर्फ मुसी लड्डू जेम्स निवासी जुबा, दक्षिण सूडान को क्लेमेंटटाउन से गिरफ्तार कर लिया। जहां से न्यायालय में पेश कर सुद्धोवाला जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed