पत्नी ने खाने में चावल नहीं बनाया तो पति ने फोड़ दिया सिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी ने रात के खाने में चावल नहीं बनाया तो पति ने हथौड़े से पत्नी का सिर फोड़ दिया। घायल महिला का उपचार किया जा रहा है।
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प में शिव नगर निवासी विवेक शर्मा सिडकुल की किसी फैक्ट्री मै काम करता है।
बताया जा रहा है की मंगलवार शाम विवेक फैक्ट्री से घर पहुंचा तो विवेक की पत्नी पूनम उसका खाने पर इंतजार कर रही थी।
चावल न बनाने से विवेक को आया गुस्सा
पूनम ने खाने में सब्जी और रोटी बनाई थी। लेकिन पूनम द्वारा रात के खाने में चावल न बनाने से विवेक को गुस्सा आ गया। और उसने पूनम को डांठ दिया।
पूनम ने जब विवेक को अपनी व्यस्तता के कारण चावल नहीं बना पाने की बात कही तो विवेक ने घर में रखे हथौड़े से पूनम के सिर पर वार कर दिया।
जिससे पूनम घायल हो गयी। पड़ोसियों के आने पर विवेक घर से फरार हो गया। पड़ोसी पूनम को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले आए।