फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   For Not Give Rti information 25 thousand fines on Garhwal University three officers

गढ़वाल विवि को आरटीआई की सूचना न देना पड़ा भारी, तीन अधिकारियों पर 25-25 हजार जुर्माना

Tue, 27 Nov 2018 08:38 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 27 Nov 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
For Not Give Rti information 25 thousand fines on Garhwal University three officers
RTI

सूचना अधिकार अधिनियम के तहत सूचना उपलब्ध नहीं कराना गढ़वाल विवि प्रशासन को महंगा पड़ गया। केंद्रीय लोक सूचना आयोग ने गढ़वाल विवि के तीन अधिकारियों पर 25-25 हजार का जुर्माना लगाया है। उक्त तीनों अधिकारियों के वेतन से पांच माह तक पांच-पांच हजार की कटौती कर जुर्माने की राशि वसूली जाएगी।  

विज्ञापन


देहरादून निवासी अमित कुमार ने स्नातक (बीकॉम) उत्तीर्ण करने के 13 साल बाद भी डिग्री न दिए जाने पर पीजी कालेज डाकपत्थर विकासनगर से तीन बिंदुओं पर सूचना मांगी थी। कालेज के प्राचार्य ने आवेदन गढ़वाल विवि के सूचना प्रकोष्ठ को भेज दिया था, लेकिन विवि प्रशासन की ओर से अपीलकर्ता को सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई। अपीलकर्ता ने विवि के अपीलीय अधिकारी के यहां भी अपील की।

विज्ञापन

अपीलीय अधिकारी के आदेश के बाद भी अपीलकर्ता को सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके बाद अपीलकर्ता ने केंद्रीय सूचना आयोग का दरवाजा खटखटाया। आयोग ने मामले की जांच के लिए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय के उच्च शिक्षा संयुक्त सचिव जीसी हसोर को नियुक्त किया।

संयुक्त सचिव की जांच रिपोर्ट के आधार पर आयोग ने विवि के सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी प्रो. वाईएस फरस्वाण, उपकुलसचिव परीक्षा एचएम अरोड़ा व उपाधि विभाग के कार्यालय अधीक्षक उमा प्रसाद पर 25-25 हजार का जुर्माना लगाया। आयोग ने उक्त तीनों अधिकारियों के वेतन से पांच माह तक 5-5 हजार रुपये की धनराशि काट कर जुर्माने की रकम वसूल करने के लिए निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed