फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Footprints of deities brought out from the sanctum sanctorum

Dehradun News: गर्भगृह से बाहर लाए गए देवताओं के पदचिह्न

Thu, 15 May 2025 02:07 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Thu, 15 May 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Footprints of deities brought out from the sanctum sanctorum

विज्ञापन
जनजाति क्षेत्र जौनसार बावर में संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बमराड़ गांव स्थित मंदिर के गर्भ गृह से शिलगूर व बिजट देवताओं के पदचिह्नों को बाहर लाया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने देव दर्शन करके अपने परिवारों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।



क्षेत्र में संक्रांति के अवसर पर ग्रामीणों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना करके प्रार्थना की। उधर ग्राम बरमाड स्थित मंदिर से शिलगूर व बिजट महाराज के पदचिह्नों को हरिद्वार ले जाकर शाही स्नान कराए जाने की तैयारी भी शुरू हो गई। बताते चलें कि 16 जून की सुबह देव चिह्न शाही स्नान के लिए हरिद्वार ले जाए जाएंगे। पद चिह्नों को गर्भ गृह से बाहर लाए जाने के दौरान मौजूद रहे श्रद्धालुओं ने देवताओं के जयकारे लगाए। इसके साथ ही उन्होंने देव दर्शन करके अपने व अपने परिवारों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन


मंदिर समिति के अध्यक्ष केशर सिंह चौहान ने बताया कि देवताओं के पद चिह्नपूरे एक माह तक मंदिर से बाहर एक अलग स्थान पर रहेंगे और 19 जून को शाही स्नान के बाद मंदिर में विराजमान होंगे। इस दौरान पुजारी अनिल जोशी, गीताराम, श्याम दत्त जोशी, अरविंद, दाताराम जोशी, देव भंडारी अमर सिंह चौहान, अतर सिंह चौहान, मातबर सिंह तोमर, मुकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed