{"_id":"6b76a6cdc3e4c34c4337a76662b188f9","slug":"football-dehradun-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल में ऊधमसिंह नगर, नैनीताल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल में ऊधमसिंह नगर, नैनीताल अव्वल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 24 Nov 2013 12:15 AM IST
विज्ञापन
दो दिवसीय राज्य स्तरीय स्वामी विवेकानंद ग्रामीण खेलकूद (16 वर्षीय) के तहत फुटबाल प्रतियोगिता में कुमाऊं मंडल की टीमों का दबदबा रहा। बालक वर्ग में ऊधमसिंह नगर और बालिका वर्ग में नैनीताल ने खिताब जीता। जूडो में देहरादून को दोहरा खिताब हासिल हुआ।
विज्ञापन
बालक वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में ऊधमसिंह नगर ने पौड़ी को 4-0 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। देहरादून ने नैनीताल को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में पौड़ी ने नैनीताल को 6-0 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। जूडो के बालक और बालिका वर्ग में देहरादून को पहला स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
हरिद्वार दूसरे स्थान पर रहा। इस अवसर पर युवा कल्याण विभाग से बीएस रावत, मुकेश भटनागर, प्रमोद पांडे, मुकेश कंडारी, नवोदित बधानी आदि उपस्थित थे।