फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Football competition will be played in Doon from tomorrow

Dehradun News: कल से दून में खेली जाएगी फुटबाल प्रतियोगिता

Fri, 24 May 2024 06:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Football competition will be played in Doon from tomorrow
वर्ल्ड फुटबाल डे पर उत्तराखंड मास्टर्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से महिला-पुरुष फुटबाल चैंपियनशिप का आयोजन शनिवार से किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में आठ टीमें प्रतिभाग करेंगी। इस संबंध में बृहस्पतिवार को एसोसिएशन की ओर से बैठक की गई।
विज्ञापन




सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के मैदान में खेले जाने वाले टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में यूके मास्टर्स चमोली, यूके मास्टर्स देहरादून, यूके मास्टर्स पौड़ी और यूके मास्टर्स टिहरी समेत महिला वर्ग में यूके मास्टर्स देहरादून, यूके मास्टर्स पौड़ी, एसबीपीएस देहरादून व यूके मास्टर्स चमोली की टीम प्रतिभाग करेंगी। आयोजन सचिव मोइन खान ने बताया कि चैंपियनशिप में कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन


बताया, चैंपियनशिप लीग कम नॉकआउट के आधार पर खेली जाएगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन बलूनी ने कहा, चैंपियनशिप का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को खेलों की ओर अग्रसर करनर है। बैठक में एसोसिएशन के संरक्षक संतोष बडोनी, विनोद पांडे, महिपाल सिंह, संतोष राय, रेनू लिंगवाल, बलबीर असवाल, पूजा गुसाईं, प्रमोद बर्तवाल, सुमति नेगी, इंदू रावत, अजय तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed