फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Foot overbridge not open lock for seven years in 1.25 crore water

पैंसो की बर्बादी का उदाहरण तहसील चौक पर बना फुटओवर ब्रिज

Tue, 22 Nov 2022 07:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Foot overbridge not open lock for seven years in 1.25 crore water
योजनाओं के नाम पर पैसों की बर्बादी कैसे की जाती है, इसको देखना हो तो तहसील चौक पर बने फुट ओवरब्रिज को देखें। वर्ष 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसका उद्घाटन तो कर दिया था, लेकिन तब से आज तक ब्रिज के ताले ही नहीं खुले।
विज्ञापन

करीब पौने दो करोड़ रुपये की लागत से बने फुट ओवरब्रिज का वर्तमान में इस्तेमाल केवल विज्ञापनों के प्रचार-प्रसार के लिए किया जा रहा है। इस फुट ओवरब्रिज को मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने एक करोड़ 85 लाख रुपये में पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर हरियाणा की कंपनी से करवाया था। निर्माण के बाद से ही ब्रिज पर ताले लटके हुए हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में यह फुट ओवरब्रिज नेताओं, पार्टियों आदि के विज्ञापनों के प्रचार-प्रसार का केंद्र बन गया है। तहसील चौक पर भीड़ के चलते लोगों को सड़क पार करने में दिक्कत न हो, इसके लिए यहां फुटओवर ब्रिज बनाया गया। दिव्यांगों को कोई परेशानी न हो इसके लिए ब्रिज के दोनों छोर पर लिफ्ट भी लगाई गई, लेकिन यह फुटओवर ब्रिज सफेद हाथी साबित हो रहा है। निर्माण के बाद से ब्रिज में कोई आवाजाही नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी को 30 साल तक संचालन का जिम्मा
तहसील चौक पर बने फुटओवर ब्रिज का निर्माण पीपीपी मोड पर हरियाणा की कंपनी द्वारा किया गया था। तय हुआ था कि ब्रिज बनाने वाली कंपनी 30 साल तक इसका संचालन करेगी और विज्ञापन के माध्यम से खर्चा निकालेगी।
फुटओवर ब्रिज का निर्माण वर्ष 2015 में उनकी सरकार के समय हुआ था, लेकिन कुछ दिन चलने के बाद बंद कर दिया गया। उनकी ओर से कई बार नगर निगम से इसे अपने कब्जे में लेकर संचालन करने की मांग की गई थी। साथ ही अगर इसका उपयोग नहीं हो रहा, तो इसे हटाने की मांग की थी, लेकिन आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

- राजकुमार, पूर्व विधायक
जब इसको बनाया गया था, तभी विरोध किया था। ब्रिज कांग्रेस सरकार ने केवल अपने कार्यकर्ताओं और अफसरों के फायदे के लिए बनाया। कांग्रेस सरकार की उस समय चार और जगह फुटओवर ब्रिज बनाने की योजना थी, लेकिन विरोध के कारण नहीं बन पाए। तहसील चौक पर बनाया गया फुटओवर ब्रिज केवल पैसों की बर्बादी साबित हो रहा है।
- विनोद चमोली, विधायक धर्मपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed