{"_id":"575ab3994f1c1bca389c65b7","slug":"food-security-officer-dead-in-car-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार दुर्घटना में खाद्य सुरक्षा अधिकारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार दुर्घटना में खाद्य सुरक्षा अधिकारी की मौत
ब्यूरो / अमर उजाला, देवप्रयाग
Updated Fri, 10 Jun 2016 06:06 PM IST
विज्ञापन
food security officer dead in car accident
- फोटो : amar ujala
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन धारा के पास भरपूर मोड़ पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
इस घटना में राकेश राणा पुत्र पूरण सिंह राणा निवासी बालखिला पैलाग (चमोली) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक गोपेश्वर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत था। वर्तमान में वह लोअर राजेंद्रनगर देहरादून में रह रहा था।
थानाध्यक्ष हेमंत खंडूरी ने बताया कि शुक्रवार अपराह्न 3.15 बजे पुलिस कंट्रोल रुम से भरपूर मोड़ पर वाहन गिरने की सूचना मिली थी। जिस पर खाई में उतरकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन
मौके पर ही एक ही शव मिला। जिससे संभावना जताई जा रही है कि मृतक राकेश ही कार चला रहा होगा। दुर्घटना का शिकार खाद्य सुरक्षा अधिकारी देहरादून से गोपेश्वर जा रहा था।
विज्ञापन