{"_id":"235e34408d48e8a907fda28314590a28","slug":"food-security-bill-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एपीएल को भी मिलेगा सस्ता राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एपीएल को भी मिलेगा सस्ता राशन
देहरादून/ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2013 09:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में अब एपीएल कार्ड धारक को भी सस्ता राशन मिलेगा। इस सिलसिले में 20 अगस्त को एक कार्यक्रम के दौरान नए राशन कार्ड बनाने और राशन देने के साथ योजना शुरू होगी। कार्यक्रम के लिए बकायदा तैयारी भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
नगर निगम टाउन हॉल में 20 अगस्त को खाद्य सुरक्षा बिल के तहत सस्ता राशन दिए जाने का प्रतीकात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें करीब सौ एपीएल कार्ड धारकों को नए कार्ड और राशन के पैकेट दिए जाने की योजना है।
विज्ञापन
15 हजार से कम मासिक आय वाले को लाभ
जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य ने बताया कि योजना बीपीएल और अंत्योदय कार्ड धारकों पर भी लागू है। मगर उनको पहले से ही 35 किलो प्रति कार्ड के हिसाब से गेहूं, चावल दिया जाता है। वहीं एपीएल कार्ड वाले सभी कार्ड धारकों के लिए यह योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि 15 हजार से कम मासिक आय वाले एपीएल कार्ड को ही योजना का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही इसके लिए कई अन्य नियम भी बनाए गए हैं। योजना के तहत एपीएल कार्ड धारकों को 5 किलो प्रति यूनिट के हिसाब से गेहूं व चावल दिया जाएगा। इसमें गेहूं 2 रुपया प्रति किलो और चावल 3 रुपया प्रति किलो के हिसाब से मिलेगा। डीएसओ ने बताया कि केंद्र से योजना शुरू हो गई और अब यहां प्रतीकात्मक रूप से इसे शुरू किया जाएगा।
बिना तैयारी कार्यक्रम होगा शुरू
सस्ते राशन की योजना को दून में शुरू करने का कार्यक्रम तो बन गया है, लेकिन अभी तक जिले में इसके लिए वैध उपभोक्ताओं का चयन नहीं किया जा सका है। सूत्रों के अनुसार जिले में आठ लाख से अधिक राशन कार्ड धारक है, जिनके बीच से योजना के नियमों के अनुरूप उपभोक्ताओं का चयन विभाग के लिए टेड़ी खीर बना हुआ है। इस कारण कार्यक्रम शुरू होने के बावजूद लोगों को इसका लाभ लेने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।