{"_id":"d3b19590abd85d1388a5b0a872a68bae","slug":"food-sampling-by-food-safety-and-standards-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध, दही, घी व तेल सब में हो रहा 'खेल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध, दही, घी व तेल सब में हो रहा 'खेल'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 09 Oct 2013 12:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में दूध, घी, तेल सब में खेल चल रहा है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत बीते अगस्त माह में हुई फूड सैंपलिंग के नतीजे तो कम-से-कम यही जाहिर करते हैं। अगस्त में लिए गए इन नमूनों की रिपोर्ट आ पहुंची है। इसमें दूध, तेल, घी के पांचों नमूने सब-स्टैंडर्ड पाए गए हैं।
विज्ञापन
जनता को बरगलाने का काम
दूध में वसा की मात्रा कम पाई गई है, वहीं घी और तेल के नमूनों की रिपोर्ट बताती है कि यह ब्रांड बढ़-चढ़कर दावे करते हुए जनता को बरगलाने का काम कर रहे थे। इनमें अमूल घी जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड समेत तेल के चंबल और नेचर फ्रेश जैसे ब्रांड शामिल हैं।
विज्ञापन
नमूने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से एकत्र किए गए थे। नेचर फ्रेश का नमूना विकासनगर से लिया गया था, जबकि अन्य नमूने दून के थे। इन्हें जांच के लिए रूद्रपुर स्थित जांच लैबोरेटरी को प्रेषित किया गया था। इसी सप्ताह इन नमूनों की रिपोर्ट खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिकारियों के पास पहुंची है।
विज्ञापन
यह निकली खामियां
दूध में फैट की मात्रा मानक से अधिक पाई गई। यह क्रमश: 5.5 और 4.1 निकली, जबकि इसका मानक 6 है। वहीं, चंबल ब्रांड के रिफाइंड आयल में सोफेस्टिकेशन स्टैंडर्ड नहीं निकला। इसका मानक 195 है, जबकि यह 209 पाया गया।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...