{"_id":"671205aaecaa0589d20b753d","slug":"food-safety-department-team-arrived-after-rats-found-in-food-at-iit-roorkee-mess-2024-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: आईआईटी की मेस के खाने में चूहा मिलने बाद पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम, लिए खाने के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: आईआईटी की मेस के खाने में चूहा मिलने बाद पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम, लिए खाने के सैंपल
Fri, 18 Oct 2024 12:34 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 18 Oct 2024 12:34 PM IST
सार
Roorkee News: गुरुवार को मैस में कढ़ाई और चावल व राशन में चूहे कूदते दिखे थे। यह सब देखने के बाद छात्रों ने मेस में हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
आईआईटी रुड़की की मैस चूहे मिलने पर बाद पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईआईटी रुड़की की राधा कृष्ण मेस में चूहे निकलने के बाद आज खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जांच पड़ताल के लिए संस्थान पहुंची। टीम खाद्य सामग्री की जांच पड़ताल में जुटी है। टीम ने खाने के सैंपल लिए। टीम ने कहा कि आईआईटी विशेषज्ञों की मदद से चूहों को हटाने की योजना बनाई जाएगी। खास किस्म के चूहा ट्रेकर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि खाने और अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए हैं। संस्थान को चूहों से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि, गुरुवार को मैस में कढ़ाई और चावल व राशन में चूहे कूदते दिखे थे। यह सब देखने के बाद छात्रों ने मेस में हंगामा कर दिया। यही नहीं, 400 से अधिक छात्रों को भूखा भी रहना पड़ा। सोशल मीडिया पर अब इसकी फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। वहीं, शाम को मेस संचालक की ओर से दूसरी जगह से खाना मंगाकर बच्चों को परोसा गया।
विज्ञापन
Roorkee: आईआईटी की मेस का बुरा हाल..सब्जी की कढ़ाई और कूकर में कूदते दिखे चूहे, छात्रों का हंगामा, तस्वीरें