फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Food processing unit will soon be set up in Dhakrani: Ganesh Joshi

Dehradun News: बिना नंबर की हूटर लगी कार पर पुलिस की मेहरबानी बनी चर्चा

Mon, 12 Dec 2022 04:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Food processing unit will soon be set up in Dhakrani: Ganesh Joshi
हूटर बजाते शहर में घूम रही कार से एक दूसरी कार का पीछा करने पर हुए विवाद के बाद पुलिस ने दोनों कार का चालान करते हुए सीज कर दिया। लेकिन पुलिस ने हूटर लगी कार व कार पर पुलिस की तरह लिखे गए शब्द पोलाइट को नजर अंदाज करते हुए रविवार को आसानी से छोड़ भी दिया। पुलिस की यह कार्रवाई नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के मुताबिक शनिवार की देर रात अपनी अल्टो कार में सवार होकर डाकपत्थर पीठ बाजार से सामान लेकर आ रहे तीन युवकों को एक हूटर लगी कार ने दौड़ा लिया। खास बात यह थी कि हूटर बजाने वाली कार पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। उसके शीशे पर पुलिस की तरह पोलाइट लिखा हुआ था। कार सवार युवक पुलिस की कार समझकर डाक्टरगंज के पास स्थित गणेश मंदिर के समाने रुक गए। जब उन्हें पता चला कि कार में पुलिस नहीं बल्कि अन्य युवक है तो वह उनसे उलझ गए। इसी बीच आसपास के ग्रामीण भी भारी संख्या में जमा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों कार को कब्जे में लेकर उनका चालान करके सीज कर दिया। लेकिन सुबह होते ही पुलिस ने हूटर लगी कार को छोड़ दिया। उधर दूसरी कार सवार युवकों को जब इसका पता चला तो उन्होंने विरोध जताया। पुलिस ने मौके की नजाकत को भांपते हुए उनकी कार को भी थाने से ही छोड़ दिया। हालांकि आमतौर पर पुलिस सीज किए गए वाहनों की कार्रवाई को कोर्ट भेज देती है लेकिन हूटर व पुलिस की तरह पोलाइट लिखे गए वाहन को थाने से छोड़ने को लेकर क्षेत्र में चर्चा का बाजार भी गर्म है। उधर एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने मामले की जांच करके आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed