{"_id":"6984abc6942b77a5730aa261","slug":"food-department-administrative-and-financial-work-is-being-affected-due-to-the-absence-of-a-commissioner-dehradun-news-c-5-drn1043-894885-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग : आयुक्त न होने से प्रशासनिक और वित्तीय कार्य हो रहे प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग : आयुक्त न होने से प्रशासनिक और वित्तीय कार्य हो रहे प्रभावित
विज्ञापन
खाद्य आयुक्त ने 19 दिन बाद भी नहीं संभाला पदभार
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। खाद्य विभाग में सचिव और आयुक्त बनाए गए आनंद स्वरूप के 19 दिन बाद भी आयुक्त का पदभार नहीं संभाला। जिससे विभाग में प्रशासनिक और वित्तीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इससे खाद्यान्न वितरण में भी दिक्कत आ सकती है।
शासन ने 17 जनवरी को 19 अधिकारियों के काम में फेरबदल करते हुए रणवीर सिंह चौहान से खाद्य आयुक्त का पद हटाकर आनंद स्वरूप को आयुक्त खाद्य बनाया गया था। उन्हें आयुक्त खाद्य के साथ ही सचिव खाद्य एवं यूडीआरपीएएफ में परियोजना निदेशक बनाया था लेकिन उन्होंने अब तक आयुक्त खाद्य के पद पर पदभार ग्रहण नहीं किया। उनका कहना है कि एक ही विभाग में सचिव और विभागाध्यक्ष बनने में तकनीकी दिक्कत है। मामले से शासन को अवगत कराया गया है। उधर विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आयुक्त के पास वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारी होते हैं। पद खाली होने से इससे संबंधित काम प्रभावित हो रहे हैं।