मुनस्यारी-मिलम मार्ग पर जल्द नहीं बना नया पुल तो सेना के जवानों को हो सकता है खाद्य सामग्री का संकट
- सोमवार को टूट गया था चीन सीमा को जोड़ने वाला सेनरगाड़ पुल
- सीमा पर सड़क निर्माण के लिए ट्राले से पोकलैंड मशीन ले जाते समय हुआ था हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चीन सीमा को जोड़ने वाले मुनस्यारी-मिलम सड़क पर सेनर गाड़ में बने पुल के सोमवार को टूट जाने से सेना और आईटीबीपी की दिक्कतें बढ़ गईं हैं क्योंकि इसी रास्ते से सेना चीन सीमा पर बनी पोस्टों पर रसद और खाद्य सामग्री पहुंचाती है।
अगर शीघ्र पुल का निर्माण नहीं हुआ तो मानसूनकाल में सेना को दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है। वहीं, पुल के टूटने से सीमांत के लोग भी खासे परेशान हैं। वर्षाकाल शुरू हो गया है, ऐसे में पुल का टूटना सीमांत के लोगों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है।
यह भी पढ़ें: पलक झपकते ही धराशायी हुआ भारत को चीन सीमा से जोड़ने वाला पुल, सेना की मुसीबतें बढ़ीं, तस्वीरें...
सेनरगाड़ के पास सोमवार को पुल के टूटने से सीमांत के 10 माइग्रेशन गांव मिलम, बिल्जू, बुर्फू, तूला, पांछू, गनघर, रालम, खिलांच, लास्पा, रिलकोट, लास्पा, बौगडियार और रालम सहित कई अन्य गांवों के लोगों की दिक्कतें बढ़ गईं हैं। मानसून काल से पूर्व सीमांत के ग्रामीण जरूरतमंद चीजों को गांवों तक पहुंचा देते थे लेकिन इस बार सड़क के पहुंचने के बाद लोग आराम से चीजों को गांवों तक पहुंचा रहे थे।
ग्रामीणों का कहना है कि पुल एक सप्ताह के भीतर नहीं बना तो वे जरूरतमंद चीजों को गांवों तक नहीं पहुंचा पाएंगे। सामाजिक कार्यकर्ता हिरा सिंह चिराल का कहना है कि 2013 की आपदा के बाद सीमांत के गांवों को जाने वाले पैदल रास्ते पूरी तरह पहले ही ध्वस्त हो चुके हैं। बचे कुचे रास्ते भी हर साल आ रही आपदा की भेंट चढ़ चुके हैं। उन्होंने शीघ्र पुल के निर्माण की मांग की है।
ग्रिफ ने सेनरगाड़ में शुरू किया नए पुल का निर्माण कार्य, पांच दिन में हो जाएगा तैयार
चीन सीमा को जोड़ने वाले मुनस्यारी-मिलम सड़क पर सेनरगाड़ में एक दिन पूर्व ध्वस्त हुए बेली ब्रिज के बाद 110 मीटर लंबे नए बेली ब्रिज निर्माण कार्य ग्रिफ ने शुरू कर दिया है। ग्रिफ के सूत्रों का कहना है कि पांच दिन में पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। पुल के टूटने से भारत चीन सीमा का मुख्यालय से संपर्क कट गया था।
सुनेरगाड़ में पुल टूटने के बाद ग्रिफ के अधिकारियों को पुल के निर्माण का तेजी से करने के निर्देश दे दिए गए हैं। ये पुल सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
-अनिल कुमार शुक्ला, एसडीएम मुनस्यारी।