फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Food adulteration in Uttarakhand Recovery of Rs 61 lakh in 227 cases Police launched checking campaign

Uttarakhand: प्रदेश में खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी के 227 मामलों में 61 लाख की वसूली, चलेगा विशेष अभियान

Sun, 22 Oct 2023 04:44 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 22 Oct 2023 04:44 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री ने खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक ली। अधिकारियों ने बताया, विभाग की ओर से लगातार मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मंत्री ने कहा कि मिलावट की शिकायतों के लिए शुरू किया गया टोल फ्री नंबर 24 घंटे चालू रखें।

विज्ञापन
Food adulteration in Uttarakhand Recovery of Rs 61 lakh in 227 cases  Police launched checking campaign
धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, प्रदेश में मिलावटखोरी के 227 मामलों का न्यायालय से निपटारा कर 61 लाख की वसूली गई। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिए पुलिस के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिलावट की शिकायतों के लिए शुरू किया गया टोल फ्री नंबर 24 घंटे चालू रखें। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री ने विधानसभा स्थित सभाकक्ष में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक ली। अधिकारियों ने बताया, विभाग की ओर से लगातार मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

जनवरी से सितंबर 2023 तक 1506 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिसमें 207 सैंपल जांच में मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। इन मामलों में फूड सेफ्टी एक्ट के तहत न्यायालय में वाद दायर किए गए। कई न्यायालय से अब तक 227 मामलों का निस्तारण कर 61 लाख रुपये की वसूली की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

नकली मावा से बनी मिठाइयों के विक्रय पर रोक लगाने के निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री ने कुट्टू का आटा व नकली मावा से बनी मिठाइयों के विक्रय पर रोक लगाने को अफसरों को निर्देश दिए। कहा, मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए अधिक से अधिक खाद्य सैंपल लिए जाएं। शिकायत दर्ज करने के लिए शुरू किए गए फ्री नंबर 18001804246 चालू रखें। साथ ही शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए।



ये भी पढ़ें...5 का पंच: धामी मंत्रिमंडल के युवा कैबिनेट मंत्री बोले-वक्त के साथ मैंने बदला काम का अंदाज...पढ़ें साक्षात्कार

बैठक में सचिव स्वास्थ्य एवं आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग डॉ. आर राजेश कुमार, डीआईजी पी रेणुका देवी, राज्य औषधि नियंत्रक ताजबर सिंह, संयुक्त आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. आरके सिंह, उपायुक्त जीसी कंडवाल, पीसी जोशी सहित अन्य विभागीय एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed