फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Followers of Swami Sanand will be able to darshan of the holy body

एम्स में रविवार से अनुयायी कर सकेंगे स्वामी सानंद की पार्थिव देह के दर्शन, ये होगी प्रक्रिया 

Sat, 10 Nov 2018 07:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sat, 10 Nov 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
Followers of Swami Sanand will be able to darshan of the holy body
स्वामी सानंद को पुलिस ने जबरन उठाया - फोटो : अमर उजाला

एम्स में पर्यावरणविद् प्रोफेसर जीडी अग्रवाल, स्वामी सानंद की पार्थिव देह का उनके अनुयायी रविवार से दर्शन कर सकेंगे। एम्स प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यह व्यवस्था की है। 

विज्ञापन


शनिवार को एम्स में आयोजित पत्रकार वार्ता में संस्थान के एनाटॉमी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ब्रिजेंद्र सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में स्वामी सानंद के अनुयायियों के लिए संस्थान में उनके पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए की गई व्यवस्था की जानकारी दी।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 11 नवंबर से एम्स के एनाटॉमी विभाग में अनुयायियों के लिए दर्शन की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था प्रत्येक रविवार को अगले दस रविवार तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सप्ताह एक बार में दस लोग व एक घंटे में अधिकतम 50 अनुयायी स्वामी सानंद के पार्थिव शरीर का दर्शन कर सकेंगे।

दर्शन के इच्छुक लोगों को इसके लिए संस्थान में पंजीकरण कराना होगा। व्यक्तिगत तौर पर पंजीकरण कराने के अलावा ई-मेल के माध्यम से भी दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बताया गया है कि दर्शन के दौरान मोबाइल व कैमरा ले जाने की अनुमति नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed