फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   folk songs and poets concluded the event

Dehradun News: हिमगिरि महोत्सव का आगाज, लोकगीत और कवियों ने बांधा समा

Sun, 07 Jan 2024 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
folk songs and poets concluded the event
हिमगिरि सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय हिमगिरि महोत्सव का शनिवार को आगाज हो गया। इसमें पहले दिन कवि सम्मेलन और लोकगीतों ने समा बांध दिया। कार्यक्रम में रेशमा शाह और गजेंद्र राणा के गीतों से लोग मंत्रमुग्ध हो गए। 12 विद्यालयों के बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन


हिमगिरी महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। मुख्यमंत्री ने कहा, देवभूमि अध्यात्म और योग की भूमि होने के साथ संस्कृति, साहित्य और कला की भूमि भी है। ऐसे आयोजन हमारी विलुप्त होती लोक विरासत को संरक्षण दिला आने वाली पीढ़ी को हमारी लोक संस्कृति से परिचित कराने तथा सामाजिक समरसता को प्रगाढ़ करने का कार्य करते हैं। सामाजिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक संगठनों में बड़ी शक्ति होती है। मुख्यमंत्री ने कहा, श्रेष्ठ उत्तराखंड निर्माण के ‘विकल्प रहित संकल्प’ को प्राप्त करने के प्रयास लगातार जारी रखने होंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में डॉ. दिनेश कुमार असवाल, चित्रकला के क्षेत्र में प्रो. शेखर चंद्र जोशी व पर्यावरण के क्षेत्र में सचिदानंद भारती को ‘हिमगिरि गौरव सम्मान-2024’ से सम्मानित किया। हिमगिरि के संस्थापक सदस्य दिनेश कुमार पांडे को तेल एवं गैस अन्वेषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोत्सव में उत्तराखंड की वेशभूषा, खानपान, जैविक खाद्यान, हस्तकला सहित 30 से ज्यादा स्टॉल लगाए है। वही क्विज प्रतियोगिता में समर वैली स्कूल ने प्रथम, द टांस ब्रिज स्कूल ने द्वितीय और केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर विधायक सविता कपूर, उत्तराखंड श्रम संविदा बोर्ड अध्यक्ष कैलाश पंत, सोसाइटी के अध्यक्ष गोपाल जोशी, सचिव आशीष चौहान, संदीप बिष्ट, एल मोहन लखेड़ा, देवेंद्र बिष्ट, शोभा नेगी, विजय मधुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed