फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   folk singer pappu karki son album launches

दिवंगत लोक गायक पप्पू कार्की के सात साल के बेटे ने संभाली पिता की विरासत, लांच हुई पहली एलबम

Tue, 18 Sep 2018 07:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 18 Sep 2018 07:04 AM IST
विज्ञापन
folk singer pappu karki son album launches
pappu karki son

उत्तराखंड के लोक गायक पप्पू कार्की की विरासत अपने नन्हें कंधों पर बेटे दक्ष ने संभाल ली है।

विज्ञापन


जून में पिता के निधन के बाद दक्ष कार्की का पहला एलबम ‘सुन ले दगड़िया...’  यू-ट्यूब के जरिए लोगों के सामने आया तो मासूम की सधी हुई आवाज और पिता के अंदाज को देखकर हर कोई कायल हो गया। दक्ष का यह गीत सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है, रविवार रात तक एक लाख से अधिक लोग इस वीडियो को देख चुके थे, जबकि 25 हजार ने इसे सब्सक्राइव कर लिया था। कई लोगों ने दक्ष के गीत को शेयर भी किया है।
 
नौ जून को एक सड़क हादसे में पप्पू कार्की की असमय मौत हो गई थी। उस समय पिता की मौत से अंजान और मोबाइल पर गेम खेलते दक्ष को कुछ ही दिनों में पिता के नहीं होने का अहसास हो गया।

विज्ञापन

11 घंटे के भीतर इस गीत को 95 हजार से ज्यादा लोग देख चुके

folk singer pappu karki son album launches
pappu karki

सात साल की उम्र के दक्ष को पिता का गीत गुनगुनाता देख पप्पू के मित्रों ने उनका ही गाया एक गीत दक्ष की आवाज में रिकार्ड किया और उसे रविवार सुबह यू-ट्यूब पर डाल दिया। देखते ही देखते दक्ष के गीत को लाइक और सब्सक्राइव करने वालों की बाढ़ सी आ गई। 11 घंटे के भीतर इस गीत को 95 हजार से ज्यादा लोग देख चुके थे। 

सुन ले दगड़िया... बात सुणी जा... तुम मेरी...। यह गीत बजते ही लोक गायक पप्पू का चेहरा सामने आ जाता है। दक्ष की आवाज कानो में मिठास घोल जाती है। यू-ट्यूब में लोगों से दक्ष का एक बातचीत वाला एक वीडियो भी है, जिसमें वह सभी को गीत सुनने के लिए कहने के साथ खेलता हुआ दिखाई दे रहा है।

पप्पू कार्की के साथियों ने पीके इंटरटेनमेंट स्टूडियो ग्रुप (हल्द्वानी में पप्पू का स्टूडियो) है, वहां पर नितेश बिष्ट ने गीत को रिकार्ड किया है। भूपेंद्र मनौला ने यू-ट्यूब पर रिलीज किया है। पप्पू कार्की के साथी देबू पांगती और संदीप आर्य कहा कि दक्ष को और आगे बढ़ाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed