{"_id":"624f0ef2452e3c083b3da597","slug":"folk-singer-narendra-singh-negi-get-sangeet-natya-akademi-award-in-delhi-on-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान: नेगी दा को कल मिलेगा संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार, राष्ट्रपति लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी समेत 44 हस्तियों को करेंगे पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान: नेगी दा को कल मिलेगा संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार, राष्ट्रपति लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी समेत 44 हस्तियों को करेंगे पुरस्कृत
Fri, 08 Apr 2022 01:48 AM IST
Vikas Kumar
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:48 AM IST
सार
12 अप्रैल को नेगी दा अपने साथी कलाकारों के साथ राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के सामने अपने लोकगीतों की प्रस्तुति भी देंगे।
विज्ञापन
लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को कल प्रतिष्ठित संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नेगी दा समेत 44 अन्य हस्तियों को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। पुरस्कार के रूप में उन्हें एक लाख रुपये की धनराशि, अंगवस्त्र और ताम्रपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
नरेंद्र सिंह नेगी को वर्ष 2018 के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा कला और साहित्य जगत की 44 अन्य हस्तियों को भी यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 12 अप्रैल को नेगी दा अपने साथी कलाकारों के साथ राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के सामने अपने लोकगीतों की प्रस्तुति भी देंगे।
विज्ञापन
नरेंद्र सिंह नेगी साहित्य में हम सभी के लिए आदर्श हैं। उनको यह सम्मान मिलने से हम सब कलाकारों का सम्मान हुआ है। उत्तराखंडी साहित्य को इस सम्मान से नई ऊंचाईयां मिलेगी। -पद्मश्री प्रीतम
विज्ञापन
भरतवाण नेगी जी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उन्होंने जो सम्मान मिला है, इससे हमारे उत्तराखंड़ के संगीत को गति और पहचान मिलेगी। नए कलाकारों के लिए नेगी दा हमेशा रोल मॉडल रहे हैं। -पद्मश्री बसंती जोशी
नेगी दा का सम्मान प्रदेश के सभी कलाकारों का सम्मान है। उन्होंने हमेशा युवा कलाकारों को प्रेरित करने का काम किया है। इस सम्मान से राष्ट्रीय स्तर पर उनके काम को सराहना मिली है। -संगीता ढौंडियाल