फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Folk artists protested against the new system

Dehradun News: नई व्यवस्था का लोक कलाकारों ने किया विरोध

Sun, 01 Jun 2025 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Folk artists protested against the new system
संस्कृति विभाग की ओर से लागू की गई नई व्यवस्था पर उत्तराखंड के लोक कलाकारों ने गहरी आपत्ति जताई है। कलाकारों को केवल अपने जनपद में ही कार्यक्रम प्रस्तुत करने तक सीमित कर दिया गया है। इसका लोक कलाकारों ने विरोध किया है।
विज्ञापन




शनिवार को परेड ग्राउंड के पास एक होटल में पत्रकारों से बात करते हुए लोक कलाकार योगेंबर पोली ने कहा, यह व्यवस्था उत्तराखंड की विविध सांस्कृतिक धरोहर के आपसी आदान-प्रदान और प्रचार-प्रसार में बाधा बन रही है। राज्य निर्माण के बाद से अब तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आवंटन और भुगतान संस्कृति निदेशालय से ही होता आया है। जिससे सभी कलाकारों को समान अवसर मिलता रहा है। वहीं, सभी कलाकरों ने संस्कृति मंत्री और संस्कृति सचिव को ज्ञापन देते हुए मांग की है कि कार्यक्रमों का आवंटन एवं भुगतान पूर्व वर्षों की भांति संस्कृति निदेशालय से ही किया जाए।
विज्ञापन


इसके अलावा दुर्घटना की स्थिति में, कलाकारों को संस्कृति विभाग के कल्याण कोष से त्वरित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। वहीं, चेतावनी दी है कि यदि कलाकारों की मांग पूरी नहीं हुई तो दो जून से सभी भूख हड़ताल शुरू करेंगे। इस दौरान मनोज बधानी, दुर्गा सागर, विनिता रावत, राजीव चौहान, मनोज भट्ट, सुरेंद्र राणा, कुंदन चौहान, कुसुम नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed