फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Folk artists paid tribute to Ghanna Bhai in Mussoorie

Dehradun News: घन्ना भाई को मसूरी में लोक कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

Fri, 14 Feb 2025 12:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Folk artists paid tribute to Ghanna Bhai in Mussoorie
I
विज्ञापन

II प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई के निधन पर शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, कला जगत से जुड़े लोगों ने श्रद्धांजलि दी। शहीद स्थल पर आयोजित सभा में फिल्म निर्देशक प्रदीप भंडारी ने कहा, घन्ना भाई ने अपनी हास्य कला के माध्यम से उत्तराखंड की लोक संस्कृति को देश दुनिया तक पहुंचाने में बड़ा योगदान दिया है। कहा वह अपने श्रोताओं के बीच बहुत लोकप्रिय थे। उत्तराखंड फिल्म एसोसिएशन के महासचिव राजेन्द्र रावत और प्रसिद्ध गढ़वाली एंकर एवं अभिनेता अनिल गोदियाल ने कहा कि घन्ना भाई ने भारत के अलावा विदेशों में भी उत्तराखंड लोक संस्कृति और भाषा को बढ़ावा देने के लिए बड़ा काम किया है। मसूरी शरदोत्सव में करीब दो दशक तक वह प्रस्तुति देते रहे हैं। इस दौरान कमलेश भंडारी, राजेन्द्र रावत, अनिल गोदियाल, पूरण रावत, उज्ज्वल नेगी, पूरण जुयाल, देवी गोदियाल, कमलेश भण्डारी, श्रपति कंडारी, शूरवीर भंडारी, देवेन्द्र उनियाल, नरेन्द्र पडियार आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed