फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Folk artists mesmerized the audience at Garh Kauthik.

Dehradun News: गढ़ कौथिक में लोक कलाकारों ने किया मंत्रमुग्ध, हास्य कलाकारों ने हंसाया

Sat, 08 Nov 2025 08:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 08:25 PM IST
विज्ञापन
Folk artists mesmerized the audience at Garh Kauthik.
- क्लेमेंटटाउन में आयोजित हुआ गढ़ कौथिक मेला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। क्लेमेंटटाउन में गढ़वाल भ्रातृ मंडल संस्था की ओर से आयोजित गढ़ कौथिक मेले में शनिवार को लोक कलाकारों ने प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, हास्य कलाकारों ने खूब हंसाया। शनिवार को मेले का शुभारंभ भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। यहां सबसे पहले स्कूली बच्चों ने सुंदर प्रस्तुति दी। इसके बाद महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुति दी। शाम को लोक कलाकार धनराज, रेणुबाला ने गीतों से समां बांध दिया तो वहीं हास्य कलाकार संदीप छिलबठ ने लोगोंं को ठहाके लगाने पर मजबूर किया। चौथे दिन मेले में लोगों ने खूब खरीदारी की। यहां लोक संस्कृति, पारंपरिक कला, वेशभूषा और लोकसंगीत की झलक देखने मिली। इसके साथ ही हस्तशिल्प, लोककला और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इससे पहले मेले में तंबोला प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष ओपी बहुगुणा, महासचिव दीपक नेगी, रघुनंदन सिंह रावत, एचम बर्थवाल, सुंदरलाल सेमवाल, राजेश परमार, अशोक सुंदरियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed