फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fog and snowfall in uttarakhand.

पहाड़ पर बर्फ और मैदानों में कोहरे से 'कांपी' देवभूमि

Mon, 14 Dec 2015 06:49 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून-पिथौरागढ़
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून-पिथौरागढ़ Updated Mon, 14 Dec 2015 06:49 PM IST
विज्ञापन
fog and snowfall in uttarakhand.

उत्तराखंड के में बारिश के बाद अब मैदानी इलाकों में कोहरे से कंपकंपा देने वाली सर्दी की शुरूआत हो गई है। इससे रात के तापमान में काफी गिरावट आ गई है। इधर, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दो दिनों मौसम साफ रहेगा, लेकिन दोपहर बाद हल्के बादल छाए रहेंगे।

विज्ञापन


रविवार को पूरे दिन आसमान में बादलों का साया रहने के बाद सोमवार की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। राजधानी दून में सुबह काफी देर तक कोहरे छाया रहा। जिसके बाद सुबह दस बजे के करीब धूप आने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन


रविवार सुबह देहरादून में हल्का कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद हल्के बादलों ने दिन के तापमान में गिरावट दर्ज करवाई। तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पारा गिरने का सिलसिला आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैदानी क्षेत्रों में आने वाले दिन में कोहरे का घनत्व और बढ़ सकता है। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक अभी जीरो विजबिलिटी की स्थिति नहीं बनेगी, लेकिन कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला गिरने की संभावना है। इससे रात के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी।

12 घंटे देरी से पहुंची लिंक एक्सप्रेस

fog and snowfall in uttarakhand.

मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के बढ़ते सितम का सीधा असर रेलगाड़ियों पर पड़ रहा है। रविवार को भी लिंक एक्सप्रेस 12 घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा मसूरी एक्सप्रेस एक घंटा और लाहौरी डेढ़ घंटा लेट आई। कोहरे का प्रकोप बढ़ने के साथ ही रेल यातायात और भी ज्यादा प्रभावित हो सकता है।

मसूरी में कोहरे ने रोकी चहलकदमी
मसूरी में दिनभर कोहरा छाए रहने से पर्यटन नगरी में जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। वाहनों की आवाजाही धीमी रही। शाम ढलने के साथ ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया।

बीते दो दिनों से स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटक भी धूप के लिए तरस गए। मालरोड पर सैलानियों की चहलकदमी पर ब्रेक लग गया। जो सैलानी आए वे भी ठंड की वजह से अधिकांश समय होटल के कमरों में ही कैद रहे।

पिथौरागढ़ में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस

fog and snowfall in uttarakhand.

पिथौरागढ़/मुनस्यारी के जिला मुख्यालय में रविवार सुबह 11 बजे तक कोहरे के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। मुनस्यारी में रविवार का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

जिला मुख्यालय समेत अन्य इलाकों में दिनभर धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अभी तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा। अलबत्ता मौसम में कोई खास परिवर्तन आने वाला नहीं है। पांच हजार फीट से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में पाला गिरने लगा है।

चंपावत/बनबसा में रविवार को सूर्यदेव चमके, जिससे कुछ देर के लिए मौसम सुहाना हुआ, लेकिन अपरान्ह बाद फिर आसमान बादलों से घिर गया। कोहरे और बादल के बाद सर्द हवा से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जबकि अधिकतम तापमान 13 डिग्री तक रहा।

ठंड से बचाव के लिए लोग गरम कपड़ों से खुद को ढके रहे। बनबसा में शनिवार शाम से ही मौसम खासा ठंडा हो गया था। रविवार की मध्य रात्रि से ही क्षेत्र कोहरे की आगोश में आ गया। कोहरे से दोपहर एक बजे तक लोगों को खासी दिक्कतें हुई। कोहरे के कारण मुख्यमार्गों पर दो मीटर के बाद कुछ भी नहीं दिखाई पड़ने से वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहा। करीब 1 बजे हल्की धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed