{"_id":"a6a5a737118d6a5251882be40c1cd4bb","slug":"fog-and-cloud-increased-cold-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादलों और कोहरे की वजह से गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादलों और कोहरे की वजह से गिरा पारा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 21 Jan 2016 10:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में गुरुवार की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। सुबह इतना घना कोहरा छाया हुआ था कि कुछ भी साफ नहीं दिखाई दे रहा था। हालांकि उसके बाद धूप से ठंड से राहत दे दी।
विज्ञापन
उधर, बुधवार को प्रदेशभर में आंशिक बादलों के बीच शीत लहर चलने से तापमान में भारी गिरावट आ गई। हालांकि मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। मैदानी इलाकों में कोहरा छा सकता है।
विज्ञापन
प्रदेश में बुधवार को सुबह से हल्की धूप के बीच बादलों का डेरा रहा। दून सहित प्रदेश के कई हिस्सों में शीत लहर चलने से ठंड में इजाफा हो गया। दून में तापमान बुधवार को दो डिग्री और नीचे चला गया। पंतनगर में रात का तापमान पांच डिग्री, मुकतेश्वर में -2 डिग्री और न्यू टिहरी में 0.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
राजधानी में दिन में तापमान में जबर्दस्त उतार चढ़ाव देखने को मिला। सुबह 5:30 बजे तापमान नौ डिग्री था जो सुबह 8:30 बजे तक 7.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होने लगी। सुबह 11:30 बजे तापमान 14.4 डिग्री पर पहुंच गया। दोपहर 2:30 बजे राजधानी का तापमान 16.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
दोपहर बाद ठंडी हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी। शाम को 5:30 बजे तापमान 14.8 डिग्री पर आ गया। देर शाम तक हवाओं की वजह से तापमान गिरकर 10 डिग्री तक आया। हालांकि दिन का अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर सहित मैदानी इलाकों में कोहरा छा सकता है। राजधानी में भी मौसम साफ रहेगा। बृहस्पतिवार को राजधानी का तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है।