फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fog Alert in uttarakhand plain Area after snowfall Bitter cold weather increase

उत्तराखंड: बर्फबारी के बाद अब मैदानी जिलों में कोहरे का अलर्ट, बढ़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड

Thu, 28 Nov 2019 09:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 28 Nov 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
Fog Alert in uttarakhand plain Area after snowfall Bitter cold weather increase
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रदेशभर में फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। बर्फबारी के बाद मौसम विभाग ने अब मैदानी जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इससे ठंड में भी इजाफा होना लाजिमी है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रदेशभर में घने बादल छाए रहे। जहां पर्वतीय क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई तो वहीं मसूरी सहित कई जगहों पर ओलावृष्टि से मौसम ठंडा हो गया। राजधानी में भी बुधवार के 21.2 डिग्री के मुकाबले गिरकर 18.4 डिग्री पर आ गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कहीं बारिश की संभावना तो नहीं लेकिन मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रदेशभर में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। बादल, बारिश और बर्फबारी के चलते अब मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धनोल्टी में हल्की बर्फबारी, मसूरी में पड़े ओले

धनोल्टी में इस सीजन की पहली बर्फबारी हो गई। वहीं मसूरी में ओलावृष्टि हुई। इस वजह से दून तक ठंड का असर नजर आया। दो दिन के भीतर राजधानी में तापमान में 6.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। 

पहाड़ों की रानी मसूरी में बदले मौसम के मिजाज के बाद ठंड बढ़ गई है। जिससे लोगों का हाल बेहाल है। वहीं मसूरी के आसपास के क्षेत्र नागटिब्बा, देवलसारी ,सरकुंडा देवी की पहाड़ियों सहित पर्यटन स्थल धनोल्टी में बृहस्पतिवार को ओलावृष्टि और सीजन की पहली हल्की बर्फबारी हुई।

इससे पर्यटकों के चेहरे खिल गए। बर्फबारी की सूचना मिलते ही मसूरी के आसपास के निचले क्षेत्रों से लोगों ने धनोल्टी और मसूरी का रुख कर लिया। पर्यटक हल्की बर्फबारी का भी जमकर मजा ले रहे हैं। 

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को राजधानी में आंशिक बादल छाए रहेंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। हां, दून से जुड़े मैदानी इलाकों में कोहरा आ सकता है। आने वाले समय में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed