फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Focus on quality education higher educational institutions

उच्च शिक्षण संस्थानों को जौनसार बावर में देनी चाहिए क्वालिटी एजुकेशन

Sat, 16 Nov 2019 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Focus on quality education higher educational institutions
चकराता महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्र। - फोटो : VIKAS NAGAR
श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में उन्नयन एवं नवाचार विषय पर एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किय गया। मुख्य अतिथि संगोष्ठी के नोडल अधिकारी ने कहा कि भारत एक युवा राष्ट्र है। सृजनात्मकता, उद्यमिता, नवाचार, शोध एवं अनुसंधान इसे नया रूप दे सकते हैं। इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालयों में 180 दिनों के शिक्षण कार्य की अनिवार्यता के साथ ही छात्रों की 75 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

राज्य योजना आयोग के पूर्व सदस्य टीका राम शाह ने कहा कि जौनसार बावर जनजाति क्षेत्र है। यहां स्थित उच्च शिक्षण संस्थानों को क्वालिटी एजुकेशन देने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान ठाणा सिमरन जोशी ने भी विचार रखे। इस अवसर पर पीटीए अध्यक्ष बलवीर तोमर, पीटीए उपाध्यक्ष मातबर सिंह रावत, सह सचिव शरण सिंह, कोषाध्यक्ष आनंद तोमर, वीरेंद्र जोशी, डॉ. कुलदीप चौधरी, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. सीमा पुंडीर, डॉ. नरेश चौहान, डॉ. देशराज सिंह, रोशन लाल, मनीष पंवार, अंकुर शर्मा, अंजली देवी, रोशन बख्श, अर्जुन सिंह, विनोद जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed