फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Flowers rained as soon as Lord Shri Ram broke his bow.

Dehradun News: भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही बरसे फूल

Fri, 25 Oct 2024 03:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Flowers rained as soon as Lord Shri Ram broke his bow.

विज्ञापन
हरिपुर खैरी में चल रही रामलीला में सीता स्वयंवर का शानदार मंचन किया गया। इस दौरान हुई पुष्पवर्षा के बीच पांडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। रामलीला के मंच पर भगवान श्रीराम स्वयंवर में जैसे ही प्रवेश करते हैं सब उनके मनमोहक रूप को देखकर मोहित हो जाते हैं।



स्वयंवर में महाराजा जनक घोषणा करते हुए कहते हैं कि जो भी धनुष का खंडन करेगा उससे वह अपनी पुत्री सीता का विवाह करेंगे। राजा जनक की घोषणा को सुनकर संसार के विभिन्न राज्यों से आए राजा-राजकुमारों ने एक-एक करके धनुष के खंडन का प्रयास किया लेकिन, सभी असफल रहे। धनुष का खंडन तो दूर कोई भी राजा-राजकुमार धनुष को हिला तक नहीं सका।
विज्ञापन


यह सब देखकर महाराजा जनक भरी सभा में ऐलान करते हैं कि विश्व में कोई भी वीर नहीं बचा जो इस धनुष का खंडन करेगा। उनकी बात को सुनकर भगवान श्रीराम के साथ मौजूद उनके भाई लक्ष्मण क्रोधित होते हैं। लक्ष्मण को क्रोधित होता देख भगवान राम ने उनको शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




विश्वामित्र ने भगवान श्री राम को आदेश दिया कि वह धनुष का खंडन करें। गुरु के आदेश का पालन करते हुए उन्होंने धनुष को तिनके के सामान उठाकर उसे तोड़ दिया। धनुष के टूटते ही देवी देवताओं ने पुष्प वर्षा की। इसके बाद सीता ने भगवान राम के गले में जयमाला डाल दी।


इस दौरान पांडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके पहले रामलीला का उद्घाटन समाज सेवी व भाजपा नेता लक्ष्मी अग्रवाल ने किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अशोक जोशी, रविदास चंगोल, कुलदीप, उमेश जोशी, विकास जोशी, रमेश ढौंडियाल, शूरवीर चौहान, राजेंद्र बलूनी, सुरजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed