फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Flood plane zone of rivers will be protected

नदियों के फ्लड प्लेन जोन का होगा संरक्षण

Sat, 06 Feb 2021 12:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Flood plane zone of rivers will be protected
देहरादून। राजाजी टाइगर रिजर्व के साथ देहरादून वन प्रभाग से होकर गुजरने वाली नदियों के फ्लड प्लेन जोन को चिह्नित करने और उनके संरक्षित करने को लेकर योजना तैयार की जा रही है। पहले चरण में गंगा नदी में ऋषिकेश के पास 13 किलोमीटर के फ्लड प्लेन जोन को चिह्नित कर लिया गया है।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि राजाजी टाइगर रिजर्व के साथ ही देहरादून वन प्रभाग में तमाम ऐसे फ्लड प्लेन जोन हैं जहां नदियों से बड़े पैमाने पर कटाव होता है। ऐसे में वन संपदाओं को नुकसान होता है। अब शासन के निर्देश पर राजाजी टाइगर रिजर्व के साथ ही देहरादून वन प्रभाग में स्थित फ्लड प्लेन जोन चिह्नित करने व उनको संरक्षित करने को लेकर योजना तैयार की जा रही है। पहले चरण में गंगा नदी में ऋषिकेश के पास 13 किलोमीटर लंबे फ्लड प्लेन जोन को चिह्नित किया गया है। योजना को धरातल पर उतारा जा सके इसके लिए वन विभाग के अलावा राजस्व और सिंचाई विभाग की भी मदद ली जा रही है। फ्लड प्लेन जोन को चिह्नित करने के साथ ही उनके संरक्षण को लेकर विस्तृत डीपीआर तैयार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed