फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   flood in gopeshwar

घरों में घुसा मलबा, बचकर भागे ग्रामीण

Thu, 31 Jul 2014 11:48 PM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर
अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Thu, 31 Jul 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
flood in gopeshwar

बुधवार देर रात जिले में हुई तेज बारिश से नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग पर तेफना गांव का गदेरा उफान पर आ गया, जिससे गदेरे का पानी और मलबा कई घरों में घुस गया और लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


ग्रामीण आधी रात को ही घरों को छोड़ सुरक्षित स्थानों पर चले गए। ग्रामीणों ने कहा कि गदेरे के तटबंध क्षतिग्रस्त पड़े हैं जिससे गदेरे का जल स्तर बढ़ते ही पानी गांव में घुस रहा है। उन्होंने शीघ्र तटबंध का सुधारीकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


बीते वर्ष मची थी तबाही
बीते वर्ष जल प्रलय के बाद 24 जून को नौली-हिंडोली में बादल फटने और तेफना गदेरे के उफान पर आने से तेफना गांव में तबाही मची थी। तब प्रशासन ने गदेरे के तटबंधों के सुधारीकरण की बात कही, लेकिन अभी तक तटबंध क्षतिग्रस्त पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वर्ष बाद भी प्रशासन ने तटबंधों का सुधारीकरण नहीं किया जिससे बुधवार करीब 11 बजे गदेरे में जल स्तर बढ़ा और गदेरे का पानी और मलबा गांव में घुस गया।

गांव में पानी घुसता देख ग्रामीणों ने मध्य रात्रि में ही अपने भवनों को छोड़ हिम ऊर्जा के गेस्ट हाउस में शरण ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed