{"_id":"58ab01304f1c1b9954b233e9","slug":"flights-will-increase-in-yatra-season-from-jolly-grant-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा सीजन में जौलीग्रांट से बढ़ेंगी फ्लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा सीजन में जौलीग्रांट से बढ़ेंगी फ्लाइटें
ब्यूरो / अमर उजाला, डोईवाला (ब्यूरो)
Updated Mon, 20 Feb 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
जौलीग्रांट एयरपोर्ट से मेहमानों को लाने के खास इंतजाम किए गए थे।
- फोटो : file photo
पर्यटन सीजन और चार धाम यात्रियों को ध्यान में रखते हुए विमानन कंपनियां जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर फ्लाइटें बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक मार्च माह से फ्लाइटों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सामान्य दिनों में करीब 1600 हवाई यात्री आवाजाही करते हैं। यात्राकाल में हवाई सेवाओं को लेने वाले यात्री अपेक्षाकृत अधिक हो जाते हैं।
विज्ञापन
गर्मियों में पर्यटन और चार धाम यात्रा करने के लिए दूरस्थ क्षेत्रों से लोग उत्तराखंड आते हैं। ऐसे में विमानन कंपनियां नियमित फ्लाइटों के अलावा कुछ और फ्लाइट में बढ़ोत्तरी करने की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर जेट एयरवेज, स्पाइसजेट, इंडिगो और एयर इंडिया की हवाई सेवाएं उपलब्ध हैं। ये कंपनियां यात्रा सीजन में रात्रिकालीन सेवाएं देने की भी संभावनाएं तलाश रही हैं।