फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   flight from dehradun to srinagar

देहरादून से श्रीनगर के लिए भी अब सीधी उड़ान 

Mon, 27 Mar 2017 10:23 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, डोईवाला
ब्यूरो / अमर उजाला, डोईवाला Updated Mon, 27 Mar 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
flight from dehradun to srinagar
- फोटो : demo pic

देहरादून से श्रीनगर के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई है। जेट एयरवेज ने रविवार से उड़ानों में फेरबदल करते हुए अपनी मुंबई-श्रीनगर और दिल्ली-श्रीनगर के बीच की उड़ानों को वाया देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से शुरू कर दिया है। जेट एयरवेज को पहले दिन देहरादून से श्रीनगर के लिए 19 हवाई यात्री मिले।

विज्ञापन


पर्यटन सीजन शुरू होने के साथ ही निजी एयरलाइंस कंपनियों ने अपनी सेवाओं में विस्तार और फेरबदल शुरू कर दिया है। देहरादून एयरपोर्ट से अब हवाई यात्रियों को दिल्ली, लखनऊ, बंगलूरु के अलावा श्रीनगर के लिए भी सीधी हवाई सेवा मिलने लगी है। जेट एयरवेज ने हवाई यात्रियों की सुविधा के लिए श्रीनगर के लिए फ्लाइट की व्यवस्था को अमलीजामा पहना दिया है।
विज्ञापन


रविवार को जेट एयरवेज की मुंबई से श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट मुंबई से उड़कर सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची। इसके बाद 11 बजकर 45 मिनट पर सीधे विमान ने श्रीनगर के लिए उड़ान भरी। इसी तरह नई दिल्ली और श्रीनगर के बीच संचालित होने वाली हवाई सेवा में फेरबदल करते हुए इसे वाया जौलीग्रांट एयरपोर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को श्रीनगर से इस फ्लाइट के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर पहुंचने के बाद यहां से दो बजकर 45 मिनट पर मुंबई के लिए रवाना हुई। एयरपोर्ट निदेशक बी. कृष्ण कुमार ने बताया कि यात्रा सीजन में ऐसी व्यवस्थाओं का यात्रियों को लाभ मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed