फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   five vehicles of driving school seized

अनुमति बगैर ड्राइविंग सिखा रहे कई ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई, पांच पांच गाड़ियां सीज

Thu, 15 Jul 2021 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
five vehicles of driving school seized
परिवहन विभाग की अनुमति बगैर वाहन चलाने का प्रशिक्षण देने वाले ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों के खिलाफ शिकंजा कस दिया गया है। आरटीओ (प्रवर्तन) के निर्देश पर संचालित अभियान के दौरान बुधवार को पांच वाहनों को पकड़ा गया जो वाहन चलाने का प्रशिक्षण दे रहे थे। इस सभी वाहनों को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

आरटीओ (प्रवर्तन) संदीप सैनी ने बताया कि परिवहन विभाग के प्रावधानों के विपरीत संचालित वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।। इसी अभियान के तहत बुधवार को ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों से जुड़े पांच वाहनों को पकड़ा गया। प्रशिक्षण दे रहे चालकों से जब ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल के पंजीकरण के संबंधित कागजात मांगे गए तो वे कोई भी कागजात नहीं दिखा सके। इस पर सभी वाहनों को सीज कर दिया गया। आरटीओ का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रतिदिन सुबह विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान अनाधिकृत तरीके से वाहन चलाने का प्रशिक्षण देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed