{"_id":"5ff36ebb8ebc3e3e731c3cfc","slug":"five-trains-including-shatabdi-jan-shatabdi-link-rapti-ganga-will-not-run-till-seven-city-news-drn3667143138","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : नई दिल्ली शताब्दी, लिंक एक्सप्रेस, काठगोदाम जनशताब्दी समेत पांच ट्रेनों का संचालन सात जनवरी तक स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून : नई दिल्ली शताब्दी, लिंक एक्सप्रेस, काठगोदाम जनशताब्दी समेत पांच ट्रेनों का संचालन सात जनवरी तक स्थगित
Tue, 05 Jan 2021 09:19 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 09:19 AM IST
विज्ञापन
पांच ट्रेनों के संचालन पर सात जनवरी तक के लिए रोक
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली, प्रयागराज, गोरखपुर और मुजफ्फरपुर बिहार जाने वाले ट्रेन यात्रियों के लिए खबर राहत देने वाली नहीं है।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड ने हरिद्वार और लक्सर रेलवे स्टेशनों के बीच रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्यों के चलते देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी एक्सप्रेस, देहरादून-प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस, देहरादून-गोरखपुर राप्ती गंगा एक्सप्रेस और देहरादून-मुजफ्फरपुर राप्ती गंगा एक्सप्रेस के संचालन पर सात जनवरी तक के लिए रोक लगा दी है।
स्टेशन अधीक्षक (परिचालन) सीताराम शंकर ने बताया कि रेलवे बोर्ड की ओर से पूर्व में इन सभी ट्रेनों के संचालन पर पांच जनवरी तक के लिए रोक लगाई गई थी। फिलहाल अभी निर्माण कार्यों को नहीं पूरा किया जा सका है। ऐसे में इन ट्रेनों के संचालन पर रोक दो दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। ट्रेनों का संचालन अब आठ जनवरी से किया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि फिलहाल दून रेलवे स्टेशन से देहरादून-पुरानी दिल्ली मसूरी एक्सप्रेस, देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस और देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का ही संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोरोना संकट के चलते देहरादून से संचालित दो दर्जन से अधिक ट्रेनों के संचालन पर 22 मार्च से ही रोक है। ट्रेनों का संचालन नहीं होने से जहां यात्रियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रेलवे को भारी वित्तीय नुकसान हो रहा है।