फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Five trainees' mobile phones stolen from PG room; landlord suspected.

Dehradun News: पीजी के कमरे से पांच प्रशिक्षुओं के मोबाइल चोरी, मालिक पर संदेह

Tue, 07 Jul 2026 02:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Five trainees' mobile phones stolen from PG room; landlord suspected.
सेलाकुई थाना क्षेत्र में एक पीजी के कमरे से सोमवार सुबह पांच प्रशिक्षु युवकों के मोबाइल फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। सभी युवक प्रशिक्षण के लिए देहरादून आए हुए थे और सेलाकुई में किराये के कमरे में रह रहे थे। पीड़ितों ने किसी अज्ञात व्यक्ति पर कमरे में घुसकर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया है। साथ ही पीजी मालिक पर भी संदेह जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी लोकपाल परमार के अनुसार उत्तरप्रदेश के अमरोहा जिले के धनौरा के मंडी निवासी आशीष कुमार ने शिकायत दी है। इसमें बताया कि वह अपने साथियों आदर्श यादव, ध्रुव चौधरी, केशव यादव और अमन यादव के साथ सेलाकुई क्षेत्र में पीजी में रह रहे हैं। सुबह करीब साढ़े पांच से साढ़े छह बजे के बीच कमरे से पांच मोबाइल चोरी हो गए। घटना के समय सभी सो रहे थे। थाना प्रभारी ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed