फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   five thousand sardhalu arrived hemakunta

पांच हजार श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड

Mon, 07 Oct 2013 11:03 AM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Mon, 07 Oct 2013 11:03 AM IST
विज्ञापन
five thousand sardhalu arrived hemakunta

आपदा के बाद पखवाड़ेभर में करीब पांच हजार तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब के दर्शन कर चुके हैं। धाम के कपाट इस वर्ष दस अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। यात्रा के अंतिम चरण में गुरु धाम के दर्शनों के लिए भक्तों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है।

विज्ञापन


आपदा से तीन महीने तक बाधित रही हेमकुंड यात्रा बीते माह 21 सितंबर से दोबारा शुरू हुई थी। इसके बाद से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली समेत विभिन्न प्रांतों से भक्तों के गुरु धाम के दर्शन के लिए पहुंचने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


भोजन और आवास की सुविधा
श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा मैनेजमेंट ट्रस्ट के अनुसार आपदा के बाद शुरू हुई यात्रा में अब तक करीब पांच हजार श्रद्धालु धाम के दर्शन कर चुके हैं। दूरदराज से श्रद्धालु स्थानीय गुरुद्वारा पहुंच रहे हैं। यहां उनके लिए भोजन और आवासीय व्यवस्था की गई है, यहां से वह हेमकुंड के लिए रवाना हो रहे हैं। बताया कि यात्रा मार्गों में भी यात्रियों के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं जुटाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरीनाथ गए दो सौ यात्री
आपदा के बाद बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में खास रुझान नहीं दिखाई पड़ रहा। अभी तक तीर्थनगरी से ज्वाइंट रोटेशन से गिने चुने वाहनों से ही श्रद्धालु धाम के लिए रवाना हुए।

यात्रा में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की तीन बसें शामिल हुई हैं। समिति के आंकड़ों के अनुसार उक्त वाहनों में करीब दो सौ यात्री ही अभी तक बदरीनाथ गए हैं। प्रशासन की ओर से यात्रियों के पंजीकरण की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।


समिति के प्रशासनिक अधिकारी बृजभानु प्रकाश गिरि ने बताया कि फिलहाल बसों की अग्रिम बुकिंग नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि रविवार को करीब सौ यात्रियों के दल के धाम जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed