{"_id":"6521a1cbaecf132ae80f856a","slug":"five-players-selected-for-under-19-cricket-competition-dehradun-news-c-5-1-drn1031-261292-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए पांच खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए पांच खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की प्रतिष्ठित अंडर-19 वीनू मांकड क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए दून बलूनी क्रिकेट एकादमी के पांच खिलाड़ियों का चयन उत्तराखंड की टीम के लिए किया गया है। इसमें पूर्वांश, संस्कार रावत, अशर खान, आदित्य चक्रवर्ती और आदित्य नैथानी शामिल हैं। उत्तराखंड की टीम में इस प्रतियोगिता के लिए 28 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। वहीं, नौ खिलाड़ियों को प्रतीक्षा में रखा गया है।
बलूनी ग्रुप के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने बताया, एकादमी के खिलाड़ी तीसरी बार वीनू मांकड प्रतियोगिता के लिए प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके अलावा वह कूच विहार ट्राफी और सीके नायडू ट्राफी में उत्तराखंड टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। पूर्वांश प्रदेश की अंडर-14, अंडर-16 में प्रतिभाग कर चुके हैं और अब अंडर-19 के तहत टीम में चुने गए हैं। अशर खान विजय मर्चेंट ट्राफी, वीनू मांकड, कूच विहार, सीके नायडू में भी प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। आदित्य चकवर्ती ने बीते साल अंडर-16 में प्रतिभाग किया। आदित्य नैथानी अंडर-16 कैंप के लिए चयनित हुए थे और उन्हें अब अंडर-19 के लिए चुना गया है। इसके अलावा संस्कार रावत ने वीनू मांकड, कूच विहार और सीके नायडू प्रतियोगिता में भी पिछले तीन साल से लगातार उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया है।