फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Five personalities will get Uttarakhand Gaurav Award 2022

Uttarakhand: पांच विभूतियों को मिलेगा उत्तराखंड गौरव पुरस्कार, तीन को मरणोपरांत पुरस्कार के लिए किया चयनित

Sun, 06 Nov 2022 10:23 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 06 Nov 2022 10:23 PM IST
सार

देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल, भारतीय फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को यह पुरस्कार दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
Five personalities will get Uttarakhand Gaurav Award 2022
एनएसए अजीत डोभाल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार 2022 की घोषणा कर दी है। सरकार ने पांच अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए पांच विभूतियों को पुरस्कार के लिए चुना है। जिसमें तीन को मरणोपरांत पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


प्रभारी सचिव सचिवालय प्रशासन विनोद कुमार सुमन के मुताबिक देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल, भारतीय फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को यह पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन


जबकि पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ रहे स्व. जनरल बिपिन रावत, कवि, लेखक और गीतकार रहे स्व.गिरीश चंद्र तिवारी, साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में स्व. वीरेन डंगवाल को मरणोपरांत इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। प्रभारी सचिव के मुताबिक, उत्तराखंड गौरव सम्मान दिए जाने की तिथि, स्थान और समय बाद में अलग से जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल इनके नामों की हुई थी घोषणा

उत्तराखंड गौरव सम्मान के लिए पिछले साल पर्यावरण के क्षेत्र में डॉ.अनिल जोशी, साहसिक खेल के लिए बछेंद्री पाल, संस्कृति के लिए लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, साहित्य के क्षेत्र में रस्किन बांड के नाम की घोषणा हुई थी। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी को मरणोपरांत इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था। लेकिन पिछल साल कार्यक्रम आयोजित न होने के चलते इन विभूतियों को भी इस साल सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed