{"_id":"6a30b1b5e01115142f016596","slug":"five-people-installing-a-pole-suffered-burns-due-to-electric-shock-one-died-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: करंट लगने से खंभा लगा रहे पांच लोग झुलसे, एक की मौके पर ही मौत; सभी यूपी के रहने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: करंट लगने से खंभा लगा रहे पांच लोग झुलसे, एक की मौके पर ही मौत; सभी यूपी के रहने वाले
Tue, 16 Jun 2026 07:45 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 16 Jun 2026 07:45 AM IST
सार
रविवार को ओम सिटी के पास आरडीएसएस योजना के तहत बिजली का काम चल रहा था। कंपनी के अधीन काम करने वाले कर्मचारी खंभा लगा रहे थे। इसी दौरान पास से गुजर रही 11 हजार की लाइन से खंभा छू गया। इससे खंभे में करंट फैल गया और पांच कर्मचारी झुलस गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत बिजली का खंभा लगा रहे पांच कर्मचारी करंट लगने से झुलस गए। इसमें एक कर्मचारी उमेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार कर्मचारियों की करंट लगने से हालत बिगड़ गई। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी कर्मचारी पथरीबाग स्थित ओम सिटी के पास काम कर रहे थे। मृतक उमेश के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक और घायल सभी यूपी के अमरोहा जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
रविवार को ओम सिटी के पास आरडीएसएस योजना के तहत बिजली का काम चल रहा था। कंपनी के अधीन काम करने वाले कर्मचारी खंभा लगा रहे थे। इसी दौरान पास से गुजर रही 11 हजार की लाइन से खंभा छू गया। इससे खंभे में करंट फैल गया और पांच कर्मचारी झुलस गए। करंट इतना तेज था कि एक कर्मचारी उमेश कुमार निवासी अमरोहा, यूपी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पप्पू, जसमान समेत चार कर्मचारी घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके से सभी को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चार कर्मचारियों का उपचार चल रहा है। ये कर्मचारी कंपनी के अधीन ठेकेदार के माध्यम से काम कर रहे थे और आरडीएसएस योजना में खंभा लगा रहे थे। हालांकि विभाग और कंपनी के अधिकारी आरडीएसएस योजना का काम चलने से पल्ला झाड रहे हैं। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिली थी कि करंट लगने से कर्मचारियों को भर्ती कराया गया है। जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो चुकी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन