{"_id":"61d875b55ad7d62c7e21d36b","slug":"five-of-family-stuck-in-rains-snow-near-chopta-tourist-spot-rescued","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपेश्वर-चोपता हाईवे: दो दिन नहीं चलेंगे वाहन, फंसे पांच लोगों को पुलिस ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपेश्वर-चोपता हाईवे: दो दिन नहीं चलेंगे वाहन, फंसे पांच लोगों को पुलिस ने किया रेस्क्यू
Fri, 07 Jan 2022 10:47 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 07 Jan 2022 10:47 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार पांच जनवरी को ब्रह्मसैण चमोली निवासी राजकुमार अपने परिवार के साथ चोपता की ओर गए थे। उनका वाहन बर्फ में रपट कर सड़क किनारे अटक गया था। बाद में पुलिस की मदद से कार सवार पांच लोगों को रेस्क्यू कर गोपेश्वर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
चोपता
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बारिश और बर्फबारी के चलते गोपेश्वर-चोपता-ऊखीमठ हाईवे पर बर्फबारी के बाद पाला जमने से पुलिस प्रशासन ने दो दिनों के लिए हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है। बृहस्पतिवार देर शाम पुलिस ने चोपता से आगे फंसे पांच लोगों को रेस्क्यू कर गोपेश्वर पहुंचाया।
विज्ञापन
बर्फबारी से गोपेश्वर-चोपता-ऊखीमठ हाईवे पर कांचुलाखर्क से आगे सड़क पर करीब एक फीट बर्फ जम गई है। बर्फ पर पाला जमने से यहां वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं। बर्फ में वाहन रपट रहे हैं। पुलिस के अनुसार पांच जनवरी को ब्रह्मसैण चमोली निवासी राजकुमार अपने परिवार के साथ चोपता की ओर गए थे। उनका वाहन बर्फ में रपट कर सड़क किनारे अटक गया था। बाद में पुलिस की मदद से कार सवार पांच लोगों को रेस्क्यू कर गोपेश्वर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
इस मार्ग पर जगह-जगह बर्फ पड़ी हुई है, बर्फ के ऊपर पाला जमने से उसमें काफी फिसलन हो गई है, जिससे मार्ग पर आवाजाही बंद है। पुलिस ने सभी से सावधानी से यात्रा करने की अपील की है। इधर, थाना गोपेश्वर के थानाध्यक्ष आरएस रौतेला ने बताया कि आगामी दो दिनों तक के लिए मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया है। पर्यटक चाहें तो कम दूरी तक पैदल आवाजाही कर सकते हैं।
विज्ञापन